{"_id":"611d115c8ebc3e79a449ccde","slug":"coronavirus-cm-jairam-said-every-eligible-person-should-get-both-doses-of-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: सीएम जयराम बोले- हर पात्र व्यक्ति लगवाए वैक्सीन की दोनों डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: सीएम जयराम बोले- हर पात्र व्यक्ति लगवाए वैक्सीन की दोनों डोज
Wed, 18 Aug 2021 07:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:25 PM IST
सार
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य के लोगों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है। हिमाचल इस अभियान में देश में अग्रणी राज्य है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को विश्राम गृह कांगड़ा में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज और प्रदेश के अन्य सभी प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जन शिकायतों के निवारण के लिए शुरू किया गया जनमंच कार्यक्रम राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण पिछले कुछ महीनों से इसका आयोजन नहीं किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होते ही यह कार्यक्रम फिर से शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनता तक पहुंचने और उनकी शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने का एक प्रभावी माध्यम है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, विधायक विशाल नैहरिया, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ और पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने हेलीकाप्टर से किए पवित्र कैलाश के दर्शन
हेलीकाप्टर से पवित्र कैलाश के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भरमौर से नगरोटा बगवां के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने भरमौर-पांगी के विधायक जियालाल कपूर के घर नाश्ता किया। विस उपाध्यक्ष हंसराज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया भी मौजूद रहे। बीते मंगलवार को सीएम ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर स्थित चौरासी परिसर से लोगों को करोड़ों की सौगात दी। वह लाहल में पावर ग्रिड का उद्घाटन करने के बाद लोनिवि के विश्रामगृह पहुंचे। यहां देरशाम तक लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बुधवार सुबह चौरासी परिसर स्थित मंदिरों के दर्शन किए। विधायक के घर नाश्ता करने के बाद सुबह दस बजे हेलीकाप्टर से मणिमहेश कैलाश के दर्शन करने के बाद नगरोटा बगवां रवाना हो गए।
विज्ञापन