{"_id":"5e8ddaf18ebc3e774252dce5","slug":"coronavirus-29-panchayats-of-teesa-and-saluni-of-chamba-sealed-being-monitored-by-drone","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: चंबा जिले की 29 पंचायतें सील, ड्रोन से रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: चंबा जिले की 29 पंचायतें सील, ड्रोन से रखी जा रही नजर
Wed, 08 Apr 2020 07:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Apr 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बढ़ी सख्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले के तीसा-चुराह में चार जमातियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। इसको लेकर प्रशासन ने क्षेत्र की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। तीसा, सलूणी और साहो क्षेत्रों के तहत 29 पंचायतों के सीज होने से क्षेत्र में पूरी तरह से सन्नाटा परस गया है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस की टीमें जगह-जगह पर लगाए गए नाकों पर तैनात हैं। इसके अलावा कर्फ्यू को पूर्ण तरीके से लागू करने और लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र को आगामी निर्देशों तक सीज रहने दिया जाएगा। बुधवार को तीसा, सलूणी और साहो क्षेत्र के तहत खाद्य सामग्री, दवाई, होटल, ढाबे और बैंकों सहित अन्य संस्थान बंद रहे।
विज्ञापन
वहीं, साहो क्षेत्र से लिए गए 27 सैंपलों में से 26 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक का दोबारा टेस्ट होगा। वहीं तीसा क्षेत्र के चार कोरोना पॉजिटिव जमातियों के नजदीकी संपर्क में आए लोगों के करीब 35 सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि साहो क्षेत्र की 14 पंचायतों को प्रशासनिक आदेशों तक सीज रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को जरूरत का हर सामान घर-द्वार पर मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन