फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona Warrior: Deputy Director Dr. Ramesh Chand did not take singal day off

कोरोना योद्धा: उपनिदेशक डॉ. रमेश चंद ने एक दिन भी नहीं ली छुट्टी

Sun, 18 Apr 2021 01:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Apr 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
Corona Warrior: Deputy Director Dr. Ramesh Chand did not take singal day off
उपनिदेशक डॉ. रमेश चंद - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में उपनिदेशक पद पर तैनात डॉ. रमेश चंद ने कोरोना संकटकाल में आज तक एक भी छुट्टी नहीं ली। प्रदेश में मार्च 2020 में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। तब से लेकर आज तक वह दिन-रात लोगों की सेवा में लगे हैं। एक समय में स्वास्थ्य निदेशालय में 7 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव आ गए थे। निदेशालय का आधे से ज्यादा स्टाफ 7 दिन के लिए क्वारंटीन हो गया था, लेकिन डॉ. रमेश दफ्तर में ही डटे रहे।

विज्ञापन


उनके पास कोविड स्टोर का चार्ज भी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से दिन-रात 2 से 3 गाड़ियां कोरोना से बचाव से संबंधित सामग्री लाकर निदेशालय में पहुंचाई। प्रदेश में जब लॉकडाउन था तो उस समय गाड़ी से सामान उतारने के लिए लेबर नहीं मिलती थी, ऐसे में उन्होंने खुद गाड़ी से सामान उतारकर स्टोर में रखा। लॉकडाउन के दौरान जिला अस्पतालों के लिए सप्लाई किए जाने वाले सामान को वह लेबर न मिलने पर खुद लोड करते थे। स्वास्थ्य विभाग में उनके काम की मिसाल दी जाती है। 
विज्ञापन


बेटी की भी कोविड सेंटर में लगाई ड्यूटी 
डॉ. रमेश की बेटी क्षितिजा डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी बेटी की ड्यूटी भी कोविड सेंटर में लगाई। डॉ. रमेश इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में बतौर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक सेवाएं दे चुके हैं। यहां भी वह मरीजों की सहायता करने के लिए तत्पर रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed