{"_id":"5e5cc0cd8ebc3ef3dd2bc596","slug":"corona-virus-two-people-return-from-iran-under-observation-of-doctors-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: ईरान से जिला शिमला पहुंचे दो व्यक्ति, ऑर्ब्जेशन पर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: ईरान से जिला शिमला पहुंचे दो व्यक्ति, ऑर्ब्जेशन पर रखा
Mon, 02 Mar 2020 01:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान से दो व्यक्ति जिला शिमला लौटे हैं। जिस समय ईरान में कोरोना वायरस फैला था, यह लोग उस समय ईरान में थे। इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को प्रदेश सरकार को अवगत कराया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इनसे संपर्क किया और इनके घर जाकर इन्हें ऑर्ब्जेशन पर रखा।
विज्ञापन
ये लोग करीब 13 दिन पहले ईरान से जिला शिमला पहुंचे हैं। ये लोग परिवार के लोगों से भी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के लोगों को भी हिदायत दी है कि अगर आपको को भी खांसी या जुकाम आदि की शिकायत हो तो पहले विभाग को सूचित करें। बाकायदा, डॉक्टर ने परिजनों को फोन नंबर दिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश वासियों को आगाह किया है कि खांसी-जुकाम होने पर डरने की जरूरत नहीं है। यह रुटीन प्रक्रिया है। दिक्कत वहां है, जो लोग कोरोना प्रभावित लोगों के संपर्क में आए हैं। चीन समेत 12 देशों में कोरोना वायरस का खौफ है। नेपाल भी इसकी चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
नेपाल से हिमाचल के लिए लोगों का आना लगा रहता है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने बॉर्डर एरिया में सेना के जवानों के साथ डॉक्टरों की टीम तैनात की है। जो इन लोगों को चेकअप कर रहे हैं। हिमाचल सरकार को भी सूचित किया जा रहा है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि हिमाचल में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट किया गया है। नेपाल और ईरान से आने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।