फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona virus fear, every person coming from China will be registered in himachal

कोरोना वायरस का खौफ, चीन से आने वाले हर शख्स का होगा पंजीकरण

Fri, 31 Jan 2020 10:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Jan 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Corona virus fear, every person coming from China will be registered in himachal
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस से चीन में कई मौतों के बाद प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि चीन से आने वाले हर शख्स का पंजीकरण किया जाएगा। धर्मशाला में तिब्बत की निवासित सरकार और दलाईलामा का मुख्य मंदिर है। लिहाजा, यहां तिब्बत और चीन समेत विदेशों से लोगों की खासी आवाजाही रहती है। ऐसे में धर्मशाला के एंट्री गेट पर आउटपोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने एचपीटीडीसी और निजी होटलों में चीन और विदेशों से आने वाले हर पर्यटक का डेक्लारेशन फार्म भरना अनिवार्य किया है। चीन, जापान और विदेशों से आने वाले सैलानियों को अगर बुखार, खांसी है तो होटल मालिकों को इसकी सूचना देने को कहा गया है। केंद्र की एडवाइजरी के साथ हिमाचल सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है। लोगों को इस संबंध में जानकारी देने और बीमारी की जानकारी लेने के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव अनिल खाची ने बताया कि सरकार धर्मशाला में खास नजर बनाए हुए है। एंट्री गेट पर आउटपोस्ट स्थापित करने को कहा है। होटलियरों को भी डेक्लारेशन फार्म भरने को कहा गया है।  15 जनवरी, 2020 के बाद जो व्यक्ति चीन से हिमाचल आया है, ऐसे यात्री व व्यक्ति को कम से कम 14 दिनों के लिए घर पर खुद को अलग रखने की अपील भी की है। हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेजों में इंसोलेशन वार्ड स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंट्री प्वाइंटों पर होगी यात्रियों की पहचान
हिमाचल के एंट्री प्वाइंटों पर यात्रियों की पहचान की जाएगी। बस और निजी वाहनों में हिमाचल आने वाले व्यक्ति की पहचान की जाएगी। हिमाचल में अभी तक इस बीमारी का एक भी मामला नहीं आया है। लेकिन सरकार ने अपनी ओर से स्वास्थ्य टीमें एक्टिव कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed