फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona vaccination in chamba doctors health workers walk for six hours in snow in bharmour

चंबा: तीन फीट बर्फ में छह घंटे पैदल चल 21 बच्चों को लगाई वैक्सीन

Fri, 14 Jan 2022 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 14 Jan 2022 06:19 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन फीट बर्फ के बीच छह घंटे का पैदल सफर कर 21 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पहुंची।

विज्ञापन
corona vaccination in chamba doctors health workers walk for six hours in snow in bharmour
स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में कोरोना वैक्सीन का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम विपरीत परिस्थितियों में भी उत्साह के साथ काम कर रही है। शुक्रवार को टीम तीन फीट बर्फ के बीच छह घंटे का पैदल सफर कर 21 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पहुंची। टीम सुबह भरमौर से सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधा के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में तीन फीट बर्फ पार कर टीम मांधा स्कूल पहुंची।

विज्ञापन


टीम में डॉ. शशिपाल, फार्मासिस्ट विपन कुमार और आशा वर्कर रीता कुमारी शामिल रहीं। खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ. अंकित ने बताया कि मांधा में जाकर टीम ने 21 बच्चों का टीकाकरण किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे बच्चों को टीकाकरण केंद्रों तक जरूर पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed