{"_id":"61c9f43f16e3fd124b49c7ae","slug":"corona-report-negative-of-all-fifty-players-who-reached-kaza-from-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय आइस हॉकी शिविर: लद्दाख से काजा पहुंचे सभी पचास खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय आइस हॉकी शिविर: लद्दाख से काजा पहुंचे सभी पचास खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
Tue, 28 Dec 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Dec 2021 05:00 AM IST
सार
बीएमओ काजा छेरिंग नोरबू ने कहा कि सोमवार को लद्दाख टीम के 50 सैंपल लिए गए थे, जो भी निगेटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले सभी खिलाड़ियों के रैपिड टेस्ट होंगे।
विज्ञापन
कोरोना निगेटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आठ से दस डिग्री माइनस तापमान में काजा के आइस रिंक में चल रहे दूसरे राष्ट्रीय आइस हॉकी डेवलपमेंट शिविर में सोमवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते लद्दाख टीम के कोरोना टेस्ट लिए गए। स्वास्थ्य विभाग काजा में लिए लद्दाख टीम के सभी 50 खिलाड़ियों के रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें टीम के अन्य ऑफिशियल भी शामिल है। सोमवार को कोरोना टेस्ट के चलते कोई भी लद्दाख सहित आईटीबीपी और हिमाचल के खिलाड़ी अभ्यास के लिए नहीं उतरे। इस शिविर में देश की छह टीमें भाग ले रही है। मंगलवार को दिल्ली की टीमभी काजा पहुंचेगी।
विज्ञापन
काजा में सोमवार को तामपान माइनस 10 डिग्री के आसपास रहा। लगभग तीन सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रीय हॉकी डेवलपमेंट शिविर में हैदराबाद,चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, आईटीबीपी और लद्दाख की टीमों के 90 खिलाड़ी हाइस हॉकी की बारीकियों को सींखेगी। जबकि 16 जनवरी से यहां पर उपरोक्त सभी टीमों के बीच राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप होगी। बीएमओ काजा छेरिंग नोरबू ने कहा कि सोमवार को लद्दाख टीम के 50 सैंपल लिए गए थे, जो भी निगेटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले सभी खिलाड़ियों के रैपिड टेस्ट होंगे।
विज्ञापन