फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona patient of MLA's PA admitted in Nagrota hospital as negative

विधायक के कहने पर सामान्य वार्ड में दाखिल कर दिया कोरोना पॉजिटिव मरीज, नियम दरकिनार

Thu, 27 May 2021 10:52 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 May 2021 10:52 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार मरीज की आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला में 15 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजनों ने उसे 19 मई को वहां से डिस्चार्ज करवाया और नगरोटा अस्पताल ले आए। यहां बनी पर्ची पर लिखा गया कि मरीज 15 मई को पॉजिटिव आया है, लेकिन 20 मई सुबह मरीज को निगेटिव बताकर दाखिल किया गया।

विज्ञापन
corona patient of MLA's PA admitted in Nagrota hospital as negative
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विधायक को खुश करने के लिए हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां अस्पताल प्रबंधन ने बड़ा कारनामा कर डाला। अस्पताल प्रबंधन स्टाफ से झूठ बोलकर 20 से 26 मई तक विधायक के पीए की कोरोना पॉजिटिव 60 वर्षीय महिला मरीज को दाखिल कर उसका इलाज करता रहा। जब स्टाफ को पता लगा कि जिसका इलाज चल रहा है, वह पॉजिटिव है तो उनके होश उड़ गए। अमर उजाला ने जब सवाल किए तो अस्पताल प्रबंधन ने 7 दिन बाद 26 मई को अचानक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। पता चला कि मरीज को नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा कूका के निवेदन पर दाखिल किया था। जानकारी के अनुसार मरीज की आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला में 15 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे 19 मई को वहां से डिस्चार्ज करवाया और नगरोटा अस्पताल ले आए। यहां बनी पर्ची पर लिखा गया कि मरीज 15 मई को पॉजिटिव आया है, लेकिन 20 मई सुबह मरीज को निगेटिव बताकर दाखिल किया गया। एडमिशन फाइल पर भी मरीज को पोस्ट कोविड दर्शाया गया, जबकि उपचार के दौरान मरीज को कोरोना के इलाज की दवाइयां दी गईं, जो फाइल पर डाक्टर ने लिखी हैं। मरीज 4 दिन में कैसे निगेटिव हो जाएगा, जबकि स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीज को 17 दिन तक पॉजिटिव मानता है। अस्पताल के एसएमओ हरि राज ने कहा कि हमारे पास मरीज की निगेटिव रिपोर्ट थी, इसलिए उसे भर्ती किया। मरीज को सांस लेने में तकलीफ थी। शुगर ज्यादा थी। हालांकि एमएसमओ अमर उजाला को मरीज की निगेटिव रिपोर्ट नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन


विधायक बोले - अस्पताल में हम कर रहे कोरोना मरीजों का इलाज
विधायक अरुण मेहरा ने इस बारे में बताया कि विस क्षेत्र के हर शख्स की जान बचाना मेरा कर्तव्य है। बात मेरे पीए के मरीज की नहीं है, मैं हर आम आदमी का इलाज करवा रहा हूं। हमने कोरोना मरीजों के लिए नगरोटा बगवां अस्पताल में 10 बेड लगाए हैं। यहां पर हमने कई कोरोना मरीजों का इलाज किया है। वहीं विधायक के पीए ने खुद फोन कर धमकी भरे लहजे में कहा कि उनका मरीज पपरोला अस्पताल से निगेटिव होकर आया था। मरीज घर में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू : सीएमओ
सीएमओ जीडी गुप्ता ने बताया कि अमर उजाला की ओर से संज्ञान में लाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। नगरोटा बगवां अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज की सरकार ने कोई अधिसूचना जारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed