फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona cases increasing in Mandi Shimla and Kullu

मंडी, शिमला और कुल्लू में बढ़े कोरोना के मामले, मिलेगा अतिरिक्त स्टाफ

Mon, 16 Nov 2020 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Nov 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
corona cases increasing in Mandi Shimla and Kullu
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

जिला शिमला में कोरोना से मौत का आंकड़ा सौ से पार हो गया है। अन्य जिलों की अपेक्षा शिमला में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। प्रदेश के तीन जिलों शिमला, कुल्लू और मंडी में कोरोना ने कहर बरपाया है। इन जिलों में अब सरकार ने अतिरिक्त स्टाफ मुहैया कराने का फैसला लिया है। सोमवार को सभी उपायुक्त और जिला चिकित्सा अधिकारी प्रदेश सरकार को सरप्लस स्टाफ की रिपोर्ट देंगे।  

विज्ञापन


सप्ताह के भीतर इन जिलों के मरीजों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने सैंपल बढ़ाने के साथ लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। जिला शिमला में 105 लोगों की मौत हुई है। कांगड़ा दूसरे नंबर पर है। यहां 86 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव मामलों में मंडी जिला सबसे आगे है। यहां 1512 लोग अभी भी कोरोना से ग्रसित हैं।
विज्ञापन


इनमें से कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि ज्यादातर घर में ही आइसोलेट हैं। दूसरे नंबर में जिला शिमला है। यहां एक्टिव मामलों की संख्या 1359 है। कुल्लू तीसरे नंबर पर है। यहां एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 945 है। प्रदेश सरकार ने कोरोना सैंपल लेने की संख्या बढ़ा दी है। प्रतिदिन 6 हजार से ज्यादा कोरोना के सैंपल लेने को कहा गया है। डॉक्टरों को भी घर जाकर कोरोना संदिग्ध लोगों की स्वास्थ्य जांच करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed