{"_id":"609ff61f1c2ef830dd26a348","slug":"corona-300-lpm-capacity-oxygen-plant-started-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 300 एलपीएम क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 300 एलपीएम क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट शुरू
Sat, 15 May 2021 09:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 May 2021 09:56 PM IST
सार
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस संयंत्र से 300 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। इसे कोविड आइसोलेशन वार्ड के 25 बिस्तरों की ऑक्सीजन पाइप लाइन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर अधिक घातक है, इसलिए ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। सीएम ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला सिरमौर के डॉ. वाईएस परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में 300 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट को शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी से लड़ने के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
कोविड रोगियों के बेहतर इलाज और उनकी ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में इस पीएसए संयंत्र की स्थापना की गई है। इस संयंत्र के लिए भारत सरकार ने उपकरण दिए हैं और राज्य सरकार द्वारा गैस मैनीफोल्ड संयंत्र, ऑक्सीजन, पाइप लाइन, सिविल और इलेक्ट्रिक कार्य पर लगभग 58 लाख रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस संयंत्र से 300 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।
विज्ञापन
इसे कोविड आइसोलेशन वार्ड के 25 बिस्तरों की ऑक्सीजन पाइप लाइन से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय को 32 लाख रुपये की रेफ्रिजरेटिड सेंट्रिफ्यूजड और रीयल टाइम पीसीआर मशीन दी गई है। इससे कोविड-19 रोगियों की जांच में तेजी लाने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने नाहन चिकित्सा महाविद्यालय में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 1000 एलपीएम क्षमता वाला एक अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की भी घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में पीएसए संयंत्र स्थापित हैं और शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित होंगे।
विज्ञापन