फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   corna attack in IGMC shimla

आईजीएमसी के तीन प्रशासनिक अधिकारियों समेत 11 पाजिटिव

Mon, 17 Jan 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
corna attack in IGMC shimla
OLYMPUS DIGITAL CAMERA
केएनएच में 10 स्टाफ नर्सों समेत 26 पॉजिटिव, जिले में कोरोना के 346 नए मामले आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के एमएस ऑफिस के तीन प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सीईओ, सुपरिटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत 11 कर्मी पॉजिटिव आए हैं। इन कर्मियों के पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी का रैट टेस्ट हुआ है। वहीं जिले में सोमवार को कोरोमा के 346 नए केस आए हैं।
दूसरी ओर प्रदेश के मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल में सोमवार को कोरोना का जमकर कहर बरपा। अस्पताल में शाम तक 26 लोग पॉजिटिव आ चुके थे। इनमें सर्वाधिक 10 स्टाफ नर्सें कोरोना संक्रमित निकली हैं। आठ महिला मरीजों के अलावा पांच सफाई कर्मी और तीन डॉक्टर भी पॉजिटिव आए हैं। सभी कर्मियों को होम आइसोलेशन पर भेजा है। तीन मरीजों के तो शाम के समय ऑपरेशन किए गए हैं।
विज्ञापन

केएनएच के एमएस डॉ. रविंद्र मोकटा ने इस बात की पुष्टि की है। बताया कि आने वाले दिनों में यहां पर बंदिशें लगाई जा सकती है। दूसरी ओर डीडीयू अस्पताल के भी दो फार्मासिस्ट पॉजिटिव आए हैं। बताया जा रहा है कि रात को लोअर बाजार से एक कारोबारी बीते दिन इलाज के अस्पताल आया था। प्राथमिक इलाज के बाद कोरोना टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव निकला। सोमवार को जब कर्मी ड्यूटी आए तो इनके गले में दर्द हुआ तथा बुखार भी आया। इसके बाद टेस्ट किए तो वह भी पॉजिटिव निकले। अंदेशा जताया जा रहा है कि कारोबारी के संपर्क में आने के बाद ही वह संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed