बंगले पर ताला, कर्ण सिंह को अभी नहीं मिली चाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के नए आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह को एक माह बाद भी अलॉट हुआ सरकारी आवास नहीं मिला है। मंत्री को अलॉट हुए बंगले पर एक आईपीएस अफसर ने ताला लगाया है। मंत्री नवरात्रों के दौरान आवास में शिफ्ट करना चाहते हैं, लेकिन बंगले की चाबी न मिलने से उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं।
बुधवार को मंत्री कर्ण सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग के निदेशक और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से इस मामले को लेकर बात भी की। बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में लोगों की समस्याएं सुनने आए मंत्री ने बताया कि मैं तो शिफ्ट करने की पूरी तैयार कर चुका हूं, लेकिन अभी तक आवास की चाबी नहीं मिली है। दो-दो ताले लगे हुए हैं।
आईपीएस दिल्ली चले गए और घर पर लगा दिया ताला
संबंधित विभागों को इस बारे जल्द फैसला लेना चाहिए। प्रोटोकॉल का ध्यान रखना चाहिए। कर्ण सिंह को फॉरेस्ट लॉज का टाइप 6 स्तर का बंगला अलॉट हुआ है। पहले यह बंगला एक अतिरिक्त मुख्य सचिव के पास था। उनके रिटायर होने के बाद से खाली था। बीते माह प्रति नियुक्ति से लौटे आईपीएस अधिकारी को इसे सरकार ने अलॉट कर दिया था, लेकिन बाद में कर्ण सिंह की मांग पर सरकार ने पुरानी अलॉटमेंट रद्द कर इसे कर्ण सिंह को दे दिया।
इसी बीच आईपीएस दिल्ली चले गए और घर पर ताला लगा गए। जब कर्ण सिंह ने इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा तो लोक निर्माण विभाग ने भी इस पर ऊपर से ताला जड़ दिया। ऐसे में बंगला अभी तक मंत्री को नहीं मिल सका है। कर्ण सिंह अभी बतौर विधायक उन्हें विधानसभा में मिले 302 नंबर सेट में ही रह रहे हैं।