फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   convocation in hpu shimla by president ram nath kovind

मेडल, डिग्री लेकर छात्र गदगद, 400 मेधावियों को मिला सम्मान

Wed, 31 Oct 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 Oct 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
convocation in hpu shimla by president ram nath kovind

एचपीयू के 24वें दीक्षांत समारोह में 400 मेधावियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दस छात्राओं को गोल्ड मेडल पहनाया और एक दिव्यांग छात्र को पीएचडी की डिग्री देकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय सभागार में समारोह में 230 मेधावियों को गोल्ड मेडल जबकि 170 को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। 

विज्ञापन


समारोह में राष्ट्रपति के हाथों दीपिका शर्मा, किरण शर्मा, शीतल वर्मा, रेणु देवी, साक्षी, शैलजा ठाकुर, चिंता देवी, अक्षिता ठाकुर, कृतिका शर्मा और अर्चा को गोल्ड मेडल दिया गया। इंग्लिश लिटरेचर में पीएचडी करने वाले दिव्यांग छात्र अक्षय कुमार को राष्ट्रपति के हाथों डिग्री मिली।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने समारोह में सम्मानित हुए सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के मंगलकामना की। इस मौके पर राष्ट्रपति की धर्म पत्नी सविता कोविंद भी शामिल हुई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल और विवि के कुलाधिपति आचार्य देवव्रत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रपति के विवि से लौटने के बाद दीक्षांत समारोह में आए मेधावियों को गोल्ड मेडल और पीएचडी डिग्री देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईमानदारी से काम करें अफसर, राजनीतिज्ञ : राज्यपाल 
राज्यपाल ने समाज में लोगों की नैतिकता में आई गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक, पुलिस तथा राजनीतिज्ञ समाज के तीन महत्वपूर्ण अंग हैं। इन तीनों को ईमानदारी से काम करना होगा। कभी सुधार होगा। समाज को सही दिशा में ले जाना हमारी जिम्मेदारी है। हमारी सोच और चिंतन राष्ट्रवादी होनी चाहिए। तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। समारोह पूर्व में भी होते थे। उन्होंने पदक और डिग्रीधारकों से आग्रह किया कि वे अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों का सम्मान करें। 

सीएम ने छात्राओं की तारीफ, छात्रों से कहा-आप भी आगे बढ़े
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय देश का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है। यहां से निकले विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग दे रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसर में आते ही पुरानी यादें ताजा हो गईं। आज मुझ पर बड़ी जिम्मेदारी है, वो जिम्मेदारी से मुक्त वक्त था। टांडा मेडिकल कॉलेज और एचपीयू के दीक्षांत समारोह में दस के दस गोल्ड मेडल बेटियों ने पाए। बेटियां आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि तुम भी आगे बढ़ो। 

विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण 
दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने दीक्षांत समारोह के मुख्यातिथि देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का स्वागत किया। उन्होंने राज्यपाल और कुलाधिपति आचार्य देवव्रत, अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह विवि के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। विवि के कुलसचिव डॉ. जेएस नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। 


अकादमिक जुलूस से हुआ दीक्षांत समारोह शुभारंभ 
विवि के 24वें दीक्षांत समारोह का कुलसचिव डॉ. जेएस नेगी की अगुवाई में सभागार में निकाले गए अकादमिक जुलूस से आगाज हुआ। इसमें अकादमिक परिषद के सभी सदस्य डीन, ईसी कोर्ट सदस्यों के साथ ही विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed