{"_id":"ebad065aae1b9a8f9437a0ea230bae6a","slug":"controversy-over-the-errors-in-hpas-exam-answer-key","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएएस की आंसर-की में 'गोलमाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएएस की आंसर-की में 'गोलमाल'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 Jun 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश लोक सेवा आयोग की एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की में कई गलतियां हैं। हिमाचल शिक्षक क्रांति मंच के अध्यक्ष विजय हीर ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
उनके मुताबिक 15 जून को हुई सामान्य अध्ययन की परीक्षा में सीरीज- डी की प्रश्न संख्या 56 में हड़प्पा सभ्यता को द्वितीय की बजाय प्रथम नगरीकरण का प्रतिनिधि बताया गया है।
विज्ञापन
प्रश्न संख्या- 59 में होयस लेश्वर मंदिर को हालेबिड की बजाय श्रवणबेलगोला में और गोमतेश्वर मंदिर को श्रवणबेलगोला की जगह हालेबिड में बताया गया है। प्रश्न संख्या- 19 में भैंस के दूध में वसा की मात्रा 7.2 फीसदी बताई गई है जो 4.2 से 9 फीसदी होती है।
विज्ञापन
ऐसे में इस प्रश्न के 2 अंक विकल्प भी ठीक हैं। प्रश्न संख्या- 22 में उस कांच का नाम पूछा गया था जो पैराबैंगनी किरणों को काट सकता है और उत्तर में सही विकल्प क्रूकस कांच की जगह क्रूबेस कांच लिखा है।
इसी तरह प्रश्न संख्या- 24 में स्पीति को लद्दाख से जोड़ने वाले दर्रे का नाम केवल कांगला दिया है जो मियार को जस्कर से जोड़ता है।
प्रश्न संख्या- 27 में पराशर झील को रिवालसर स्थित बताया गया है, जबकि रिवालसर में कुंतभ्योग झील है। प्रश्न संख्या- 76 में हिंदी अनुवाद में भारत का सर्वोच्च बांध पूछा है, जिसका उत्तर टिहरी बांध सही है।
मगर अंग्रेजी अनुवाद में भारत का सबसे लंबा बांध पूछा है, जिसका उत्तर हीराकुंड बांध होगा। ये दोनों विकल्प इस प्रश्न में थे। प्रश्न संख्या- 84 और 88 में भी गलती है।