फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Controversy over sharing photo of Pakistan's flag on social media, demonstration outside the police station

Mandi News: पाकिस्तान का झंडा लगा सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने पर विवाद, थाने के बाहर प्रदर्शन

Sat, 08 Apr 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Apr 2023 07:28 PM IST
सार

बजरंग दल के सदस्यों ने आरोपी युवक को साथ लेकर धनोटू थाना के बाहर प्रदर्शन किया। सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर माफी मांगने की मांग भी की। 

विज्ञापन
Controversy over sharing photo of Pakistan's flag on social media, demonstration outside the police station
बजरंग दल के सदस्यों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

 पाकिस्तान का झंडा लगा सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने पर विवाद हो गया है। बजरंग दल के सदस्यों ने आरोपी युवक को साथ लेकर धनोटू थाना के बाहर प्रदर्शन किया। सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर माफी मांगने की मांग भी की। पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। आरोपी सुंदरनगर स्थित धनोटू थाना के बाहर बाल काटने का कार्य करता है। जिस दुकान में खड़े होकर युवक ने पाकिस्तान के झंडे का फोटो खींचकर शेयर किया है, वह बिलकुल धनोटू थाना परिसर के साथ है। इस बात का पता चलने पर बजरंग दल प्रखंड महादेव के संयोजक जितेश कुमार व समाजसेवी मनीष ठाकुर के नेतृत्व में करीब एक दर्जन युवक एकत्रित होकर आरोपी की दुकान पर पहुंचे।

विज्ञापन


थाने में युवक के खिलाफ शिकायत भी सौंपी है। विरोध कर रहे युवकों ने आरोपी को साथ लेकर थाना के बाहर प्रदर्शन किया। मनीष ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान का झंडा भारत के झंडे के आगे लगाकर आरोपी ने देश का अपमान किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक जितेश कुमार ने आरोपी प्रवासी इमरान खान के इस कृत्य पर कड़ा एतराज जताते हुए पुलिस प्रशासन के नाक चले हुए इस घटनाक्रम पर सख्त नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में रहने वाले सभी प्रवासियों की पुलिस जांच की भी मांग की है। थाना प्रभारी धनोटू अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed