फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   contract pta teacher rally in shimla and PTA teachers broke Section 144

धारा-144 तोड़ पीटीए शिक्षकों का प्रदर्शन, कइयों पर केस दर्ज

Tue, 15 Jan 2019 12:39 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 15 Jan 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
contract pta teacher rally in shimla and PTA teachers broke Section 144

नियमितीकरण की मांग पर पीटीए शिक्षकों ने मंगलवार को करीब साढ़े तीन घंटे तक छोटा शिमला बस स्टॉप पर प्रदर्शन किया। उपायुक्त ने पुलिस थाना के बाहर धारा-144 लागू करने की अधिसूचना जारी की थी। शिक्षकों ने धारा-144 को तोड़ दिया।

विज्ञापन


इस पर कई शिक्षकों पर केस दर्ज किया गया है। शिक्षकों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वार्ता के लिए सचिवालय बुलाया और 19 को होने वाली कैबिनेट इस बाबत फैसला लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आश्वासन के बाद शिक्षकों ने प्रदर्शन खत्म किया। धारा-144 तोड़ने के आरोप में कई शिक्षकों के खिलाफ पुलिस थाना छोटा शिमला में मामला भी दर्ज किया गया।

अनुबंध शिक्षक संघ (पीटीए) के बैनर तले हुई मांग रैली में राजकीय अध्यापक संघ, हिमाचल शिक्षक महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ और सीएंडवी शिक्षक संघ के शिक्षक भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को नियमितीकरण से कम कुछ भी मंजूर नहीं

contract pta teacher rally in shimla and PTA teachers broke Section 144

पीटीए संघ के अध्यक्ष बोविल ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री से मांग की गई कि शिक्षकों को नियमितीकरण से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। सरकार से पीटीए शिक्षकों को सशर्त नियमित करने की मांग की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 5500 से अधिक शिक्षक बीते कई सालों से सेवाएं दे रहे हैं। सरकार को अब फैसला लेना चाहिए। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के नाम पर अफसरशाही सरकार को गुमराह कर रही है।

अगर कोर्ट में कोई मामला है तो सरकार एसएमसी से शिक्षक भर्ती कैसे कर सकती है। इस अवसर पर राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

मंत्री महेंद्र ठाकुर की मौजूदगी में हुई बैठक

contract pta teacher rally in shimla and PTA teachers broke Section 144
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुई शिक्षकों की बैठक में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। अनुबंध शिक्षक संघ (पीटीए) के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मधुबाला भंडारी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी हैं।

बाधित रहा ट्रैफिक, वाहनों की लगी लंबी कतार
शिक्षकों के प्रदर्शन के चलते छोटा शिमला में साढ़े तीन घंटों तक ट्रैफिक बाधित रहा। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से शिक्षक छोटा शिमला डाकघर के पास जुटना शुरू हुए। 11:50 पर शिक्षक पुलिस थाना के बाहर पहुंच गए।

आर्म्सडेल होकर आया मुख्यमंत्री का काफिला
हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे शिक्षकों के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रदर्शन के चलते मुख्यमंत्री का काफिला ओकओवर से पुलिस थाना होते हुए सचिवालय नहीं आया। आर्म्सडेल भवन होते हुए सीएम की गाड़ी को सचिवालय तक लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed