फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   contract policy for outsource computer teachers in himachal soon

आउटसोर्सिंग पर नियुक्त 1383 कंप्यूटर शिक्षकों के लिए आई अच्छी खबर

Fri, 06 Jul 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 06 Jul 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
contract policy for outsource computer teachers in himachal soon

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेशों पर नीति बनाने की फाइल को खोला गया है। 

विज्ञापन


जिला हमीरपुर के भौरंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमलेश कुमारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने की मांग की थी। इस पत्र का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिक्षा विभाग को इस संदर्भ में नीति बनाने को कहा है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने सरकार के आदेशानुसार नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नवीं से जमा दो कक्षा तक नाइलेट कंपनी के माध्यम से कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। बीते दिनों ही सरकार ने कंपनी को एक साल का सेवा विस्तार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून 2019 तक सरकार ने कंपनी को एक्सटेंशन दी है। 1383 कंप्यूटर शिक्षक बीते कई सालों से अपने लिए अनुबंध नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। पूर्व सरकार ने शिक्षकों के लिए नीति बनाने की घोषणा की थी।


साल 2017 मे उच्च शिक्षा निदेशालय ने साक्षात्कार के माध्यम से 1093 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी लेकिन मामला प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में फंस गया। ट्रिब्यूनल ने भर्ती पर रोक लगाई हुई है। वर्तमान में भी यह कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed