फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   contaminated water of industries polluting rivers and water resources in himachal

नदी और नालों को दूषित कर रहा उद्योगों से निकलने वाला गंदा पानी, विधानसभा में उठा मामला

Wed, 13 Feb 2019 05:25 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 13 Feb 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
contaminated water of industries polluting rivers and water resources in himachal

उद्योगों से निकलने वाले जहरीले पानी से नदी-नाले दूषित हो रहे हैं। लोग इन नदी-नालों को पार करते हैं तो पानी पैरों में लगता है। इससे लोग चर्म और टीबी जैसे रोगों की चपेट में आ रहे हैं। नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा ने सदन में यह मामला उठाया।

विज्ञापन


जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे उद्योगपतियों के खिलाफ सरकार सख्ती से पेश आएगी। सरकार ने ऐसे 12 उद्योगपतियों के खिलाफ कार्रवाई की है जबकि 15 औद्योगिक इकाइयों में जल प्रवाह उपचार संयंत्र सुधारने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


राणा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में जल प्रदूषण की समस्या के निदान के लिए राज्य सरकार के सहयोग से मैसर्ज बद्दी इंफ्रस्ट्रक्चर की ओर से केंदुवाल गांव में 25 मिलियन लीटर प्रतिदिन जल शोधन क्षमता का एक सामान्य जल प्रवाह उपचार संयंत्र स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

576 उद्योग संचालित

contaminated water of industries polluting rivers and water resources in himachal

इसमें 576 उद्योग संचालित हैं जबकि नालागढ़ में 164 ऐसी औद्योगिक इकाइयां हैं जिनके पास संयंत्र नहीं हैं। जिनके पास हैं, उनकी हालत दयनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर मामला है।

इनमें छानबीन होगी। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने अनुपूरक सवाल में कहा कि सभी उद्योगों ने प्रवाह उपचार संयंत्र नहीं लगाए हैं। जब अधिकारी जांच के लिए जाते हैं तो संयंत्र चलाते हैं।

अधिकारियों के जाने के बाद इन्हें बंद कर दिया जाता है। व्यवस्था ठीक न होने से उनकी एक पंचायत में 7 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का पता करेगी। 

पुराने जंगलों का वैज्ञानिक तरीके से हो रहा दोहन : गोविंद 

contaminated water of industries polluting rivers and water resources in himachal

वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जंगलों में सूखे व गिरे पेड़ों को चिह्नित कर हटाया जाना एक सतत प्रक्रिया है। वैज्ञानिक तकनीक व पॉलिसी के तहत समय समय पर इन पेड़ों को जंगल से हटाया जाता है। वन मंत्री ने यह जानकारी विधायक जवाहर ठाकुर की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। 

धर्मपुर की पंचायतें सरकाघाट में शामिल
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतें चौक, झंझेल, रोपड़ी व परसदा-हवाणी को सरकाघाट विधान सभा चुनाव क्षेत्र में शामिल किया गया है। उन्होंने यह जानकारी विधायक कर्नल इंद्र सिंह के प्रश्न के उत्तर में दी। 

विभिन्न योजनाओं से 1922 किसान हुए लाभान्वित

contaminated water of industries polluting rivers and water resources in himachal

कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि गत तीन सालों में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में कृषि विभाग ने विभिन्न योजनाएं चलाई है। इससे क्षेत्र के 922 किसान लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने यह जानकारी प्रश्नकाल के दौरान विधायक सुरेश कुमार कश्यप की ओर से पूछे गए प्रश्न के उतर में दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में गत तीन सालों में केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं से 1071 तथा राज्य योजनाओं से 851 लोग लाभांवित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed