{"_id":"4a0ac98866ff9f5061089381bccf57b9","slug":"contact-chopped-from-chandigarh-to-baddi-barotiwala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ शिमला से कटा बद्दी बरोटीवाला का संपर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ शिमला से कटा बद्दी बरोटीवाला का संपर्क
ब्यूरो/ अमर उजाला,सोलन
Updated Sun, 24 Aug 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर रेलवे लाइन की मरम्मत के चलते बंद फाटक ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। चंडीगढ़ जाने वाले दोनों संपर्क मार्ग जाम और टैंकर पलटने से बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
बीबीएन के लोगों को चंडीगढ़ पहुंचने के लिए 100 किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं शिमला और सोलन आने वाले लोग वाया रामशहर और पट्टाबरौरी के रास्ते से गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे विभाग ने मरम्मत को लेकर पहले ही सूचना जारी कर दी थी। शनिवार सुबह से ही फाटक बंद था। चंडीगढ़ जाने के लिए लोग वाया सिसवां मार्ग पकड़ रहे थे। तो शिमला और सोलन जाने वाले वाया चरणिया-पपलोहा-कालका मार्ग चुन रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन 11 बजे हरियाणा राज्य के पपलोहा में टैंकर पलटने से मार्ग बंद हो गया। इसके बाद मार्ग चालू नहीं हो सका। ट्रैफिक वाया सिसवां डायवर्ट किया गया। सिसवां में जाम लग गया। शाम चार बजे के बाद यातायात लगभग बंद है।
खबर लिखे जाने तक मार्ग पर सैकड़ों लोग फंसे पड़े है। लोग वाया नालागढ़-ढेरोवांल-रोपड़ से चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। उधर, एसपी जी शिवा कुमार का कहना है कि तीनो मार्ग बंद पड़े हैं। लोग देर शाम तक जाम में फंसे हैं।
जाम लगने के कारण रोजाना पंचकूला, चंडीगढ़ जाने वाले उद्योगपतियों को भारी परेशानी रही। देर रात तक सैकड़ो लोग जाम में फंसे हुए हैं। यही नहीं उद्योगों में कच्चे माल की सप्लाई से लेकर तैयार माल गंतव्य तक नहीं पहुंच सका है।
अगर आप संडे को बीबीएन में जाने की सोच रहे हैं, तो जरा सावधान रहें। कहीं पूरा दिन जाम में फंसकर न बिताना पड़े। मरम्मत के चलते फाटक रविवार को भी बंद रहेगा। सोमवार को फाटक खुलेगा।