{"_id":"5db1bb6d8ebc3e93a553f644","slug":"consumers-100-grams-of-extra-sugar-will-be-distributed-to-consumers-on-diwali-in-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में उपभोक्ताओं को दिवाली पर 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में उपभोक्ताओं को दिवाली पर 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी
Fri, 25 Oct 2019 10:28 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली के चलते प्रदेश के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड परिवारों को प्रतिव्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी का कोटा मिलेगा। इस महीने 500 ग्राम की जगह प्रतिव्यक्ति 600 ग्राम चीनी मिलेगी।
विज्ञापन
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने एलोकेशन तैयार कर ली है। शुक्रवार और शनिवार तक प्रदेश के सभी डीएफसी को इस बाबत आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक मानसी सहाय ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जा रही है। नवंबर में उपभोक्ता डिपो से चीनी ले सकेंगे।
विज्ञापन