{"_id":"60e495668ebc3e9e7e5588b2","slug":"construction-work-increase-problem-in-shimla-shimla-news-sml3760522120","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्य लोगों के लिए बने सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्य लोगों के लिए बने सिरदर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रोजाना लग रहा ट्रैफिक जाम, शहर की सड़कों पर 73 स्थानों पर चल रहा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हो रहे निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर की सड़कों पर 73 स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। ठेकेदारों ने निर्माण सामग्री के ढेर सड़क पर लगा दिए हैं जिससे सड़क संकरी होने से ट्रैफिक वन वे हो रहा है। सुबह और शाम पीक ऑवर के दौरान सबसे अधिक समस्या पेश आ रही है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में सड़कें चौड़ी करने का काम चल रहा है। पहाड़ी की ओर कटिंग कर और वैली साइड डंगे लगा कर सड़कें चौड़ी की जा रही है। सड़क किनारे फुटपाथ बनाने का काम भी जोरशोर से चल रहा है। एक साथ शहर की सभी मुख्य सड़कों पर निर्माण कार्य चलने से ट्रैफिक समस्या पेश आ रही है। छोटा शिमला, टालैंड, बैम्लोई, लिफ्ट, ओल्ड बस स्टैंड सड़क पर सबसे अधिक समस्या पेश आ रही है। छोटा शिमला से प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर उतराई में सड़क किनारे निर्माण सामग्री के ढेर लगा दिए गए हैं। टालैंड में सड़क के एक ओर पहाड़ी की कटिंग कर डंगा लगाया जा रहा है तो दूसरी ओर रेन शेल्टर का निर्माण चल रहा है।
वन विभाग के मुख्यालय के नीचे एप्रोच रोड का काम चल रहा है। साथ ही मोड़ पर वैकल्पिक सड़क बन रही है और एडवर्ड स्कूल बस स्टॉप की ओर फुटपाथ का काम चल रही है। टिंबर हाउस से बैम्लोई की उतराई में सड़क के डंगे और फुटपाथ का काम पिछले एक साल से चल रहा है। यहां सड़क पर पत्थर और रेत बजरी के ढेर लगा दिए है जिससे सड़क वन वे हो गई है। उद्योग भवन के नीचे सड़क किनारे और सड़क के नीचे डंगा लग रहा है। यहां भी निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी है। लिफ्ट से घोड़ा अस्पताल होते हुए डीडीयू की ओर फुटपाथ का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा संजौली, लक्कड़ बाजार, ताराहाल, आरटीओ, खलीनी में भी निर्माण कार्य के चलते सड़क संकरी होने से वाहनों की आवाजाही वन वे चल रही है।
विज्ञापन
पीक ऑवर्स के दौरान अधिक दिक्कत
एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि शहर में 73 स्थानों पर सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है। सैलानियों की आमद भी इन दिनों अधिक है। एचआरटीसी की बसें भी आए दिन सड़कों पर खराब हो जाती है। निर्माण कार्य के कारण सुबह दफ्तर जाने और शाम को छुट्टी के दौरान सबसे अधिक दिक्कत पेश आ रही है। यदि पीक ऑवर्स में व्यवस्थित तरीके से निर्माण कार्य हो तो समस्या से बचा जा सकता है।
सड़कों से हटाई जाएगी निर्माण सामग्री : सुधीर
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि ठेकेदारों को निर्माण सामग्री सड़क से बाहर डंप करने के निर्देश दिए हैं ताकि वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो। सड़कों पर डाली गई निर्माण सामग्री हटाने के लिए तुरंत ठेकेदारों को निर्देश दिए जाएंगे।