फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Construction work in question: Another park collapsed even before it was built in Shimla city

सवालों के घेरे में निर्माण कार्य: शिमला शहर में बनने से पहले ही ढह गया एक और पार्क

Wed, 09 Mar 2022 01:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Mar 2022 01:39 PM IST
सार

राजधानी में शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। इस मिशन के तहत शहर में बन रहा एक और पार्क बनने से पहले ही ढह गया। यह पार्क छोटा शिमला वार्ड में बनी बहुमंजिला पार्किंग के पास बन रहा था।

विज्ञापन
Construction work in question: Another park collapsed even before it was built in Shimla city
छोटा शिमला में पार्क ढह गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। इस मिशन के तहत शहर में बन रहा एक और पार्क बनने से पहले ही ढह गया। यह पार्क छोटा शिमला वार्ड में बनी बहुमंजिला पार्किंग के पास बन रहा था। स्थानीय पार्षद के अनुसार करीब 15 लाख रुपये की लागत से वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह पार्क बनाया जा रहा था। कुछ महीने पहले इसका काम शुरू करवाया था। पुराने डंगे पर बन रहे इस पार्क की ऊंचाई काफी ज्यादा उठा दी। इसकी शिकायत निगम अधिकारियों को की थी। निगम ने ठेकेदार का पैसा रोक दिया लेकिन इसी बीच बारिश और बर्फबारी के चलते पार्क का एक हिस्सा ढह गया। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए और पार्षद को भी इसकी शिकायत दे दी।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि निगम ने निर्माण कार्य के दौरान काम की गुणवत्ता चेक नहीं की। पुराने डंगे पर ही पार्क बना दिया जो एक बारिश भी नहीं झेल पाया। पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों को इसकी शिकायत दी। निगम की टीम मौके पर पहुंची और ठेकेदार को नोटिस जारी कर ढहे हिस्से का काम करने के निर्देश दिए। पार्षद विदुषी शर्मा ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता नहीं थी। ठेकेदार ने मनमर्जी से काम किया है। नगर निगम प्रशासन को इस मामले पर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन


भुगतान रोका, नोटिस जारी : अभियंता
नगर निगम के सहायक अभियंता गोपेश बहल ने कहा कि इस मामले की शिकायत मिली है। निरीक्षण करने के बाद ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। इसे अभी पैसों का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंज में उद्घाटन के बाद दरक गया था पार्क
शहर के गंज बाजार में भी नगर निगम का ओपन जिम पार्क उद्घाटन के चंद दिन बाद ही दरक गया था। इसका उद्घाटन शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया था। नगर निगम को इस पार्क से सभी जिम उपकरण हटाकर पूरा पार्क तोड़ना पड़ा था। अभी तक यह पार्क दोबारा नहीं बनाया गया। बस स्टैंड के नीचे लालपानी में भी एक पुराने डंगे पर ही निगम ने रिटेनिंग वॉल लगा दी थी जो चंद महीने में ही दरक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed