फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Constable Recruitment Himachal: tentative date of written examination fixed, Police Headquarters sought information about examination centers from all districts

कांस्टेबल भर्ती हिमाचल: लिखित परीक्षा की संभावित तिथि तय, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से मांगी परीक्षा केंद्रों की जानकारी

Tue, 08 Mar 2022 07:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Mar 2022 07:34 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने 1334 पुलिस आरक्षी पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि निर्धारित कर दी है। सूबे के सभी जिलों में यह परीक्षा एक साथ 27 मार्च को प्रस्तावित है। कोरोना के चलते पिछले चार माह से लिखित परीक्षा लटकी थी।

विज्ञापन
Constable Recruitment Himachal: tentative date of written examination fixed, Police Headquarters sought information about examination centers from all districts
हिमाचल पुलिस भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1334 पुलिस आरक्षी पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि निर्धारित कर दी है। सूबे के सभी जिलों में यह परीक्षा एक साथ 27 मार्च को प्रस्तावित है। कोरोना के चलते पिछले चार माह से लिखित परीक्षा लटकी थी। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के तमाम पुलिस अधीक्षकों को एक दिन के भीतर परीक्षा केंद्रों की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा है ताकि परीक्षा तिथि फाइनल की जा सके। पुलिस आरक्षी पदों के लिए आयोजित की जा रही इस लिखित परीक्षा में शारीरिक परीक्षा में पास उम्मीदवार भाग लेंगे। 

विज्ञापन


कोरोना के मामलों में वृद्धि होने से हमीरपुर में शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित की गई थी, लेकिन मामलों में गिरावट आने पर इसे पूरा कर लिया गया है। 1334 पदों के लिए 1.87 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। भर्ती प्रक्रिया 1 अक्तूबर 2021 से शुरू हुई थी। अंतिम तारीख 31 अक्तूबर थी। 1334 पदों में से पुरुषों के लिए 932 पद, महिलाओं के लिए 311 और पुरुष चालक के 91 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed