फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Conspiracy to sell Himachal in the name of investment: mukesh agnihotri

निवेश के नाम पर हिमाचल को बेचने का षड्यंत्र: मुकेश

Sat, 03 Aug 2019 06:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to sell Himachal in the name of investment: mukesh agnihotri

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निवेश के नाम पर हिमाचल को बेचने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। गैर हिमाचली अफसर इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। सरकार विभिन्न परियोजनाओं के लिए एमओयू कर रही है।

विज्ञापन


इन कंपनियों की वित्तीय स्थिति, दफ्तर और उनका पता तक सरकार को मालूम नहीं है। हिमाचल को किसी भी सूरत में बिकने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस विधायक हिमाचल बचाओ अभियान चलाएंगे। जयराम सरकार अब प्रदेश में रोजगार भी बाहरी राज्यों के लोगों को दे रही है।
विज्ञापन


हर माह सरकार एक हजार करोड़ का कर्ज ले रही है। केंद्र सरकार से कोई वित्तीय पैकेज नहीं मिला है। मुकेश ने शनिवार को प्रेस सम्मेलन में कहा कि शुक्रवार रात को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में लैंड बैंक तैयार नहीं है और सरकार परियोजनाओं के लिए समझौता कर रही है। धारा-118 को नर्म किया जा रहा है। पंचायतों के एनओसी की अनिवार्यता खत्म की जा रही है।

टेंडर के बदले एमओयू किए जा रहे हैं। डॉ. वाईएस परमार ने धारा 118 को लागू कर हिमाचल की जमीन बिकने से बचाई है। कहा कि राज्य में भू, नशा, खनन और वन माफिया सक्रिय हैं।

सरकार इन पर नकेल कसने में विफल रही है। शिमला में एक ट्रक शराब का पकड़ा गया था। इसके पास पानी की ढुलाई के कागजात थे। नदियों और खड्डों में मशीनों से खनन किया जा रहा है। 65 हजार करोड़ के एनएच की बात कही गई, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ।

स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी 50:50 कर दी है। 9500 करोड़ के प्रोजेक्टों की हकीकत से अवगत कराया जाए। एडीबी प्रोजेक्टों का भट्ठा बैठ गया है। सड़क हादसे बढ़े हैं। कानून व्यवस्था चरमराई है।

राज्य प्रशासनिक ट्र्ब्यिूनल बंद कर दिया है। इस दौरान विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, राजेंद्र राणा, नंदलाल, जगत सिंह नेगी, विनय, इंद्रदत्त लखनपाल, पवन काजल और विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed