फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress will make a spectacular comeback in Dharamshala-Pachhad: Rathore

जनता ने ठुकराया धनबल, धर्मशाला-पच्छाद में शानदार वापसी करेगी कांग्रेस: राठौर

Tue, 22 Oct 2019 05:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Congress will make a spectacular comeback in Dharamshala-Pachhad: Rathore

धर्मशाला-पच्छाद उपचुनाव के लिए मतदान के बाद जीत के दावे शुरू हो गए हैं। नतीजे भले ही 24 अक्तूबर को आएंगे लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने दोनों हलकों में पार्टी की शानदार वापसी का दावा ठोक दिया है। राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने प्रदेश की दोनों सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है। राठौर ने कहा कि लोगों ने धनबल को ठुकरा दिया है।

विज्ञापन


जिस प्रकार भाजपा ने आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है, उससे साफ  है कि वह पहले से ही चुनाव परिणाम को लेकर सहमी हुई है। प्रदेश सरकार ने इसे प्रतिष्ठा बनाकर हर दाव-पेच खेला लेकिन भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। राठौर ने चुनाव आयोग के रवैये पर भी हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों का आभार भी जताया।

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्गों के नाम पर केंद्र कर रहा गुमराह : राठौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है। विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

राठौर ने कहा है कि गत विधानसभा चुनावों के समय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़े जोर-शोर से 69 राष्ट्रीय राजमार्गों को स्वीकार करने और कार्य शुरू करने की बातें की थी।

अब इन मार्गों के निर्माण पर रोक लगाया जाना इनके वास्तविक चेहरे को उजागर करता है। राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान भी भाजपा के नेता इन राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण को लेकर प्रदेश के लोगों को गुमराह करते रहें। वोट की खातिर भाजपा ने इसे अपनी एक बड़ी उपलब्धि तक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed