फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress vice president rahul gandhi visit to kasoli

ये चुपचाप किससे मिलने पहुंच गए राहुल गांधी?

Fri, 01 Aug 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला,सोलन Updated Fri, 01 Aug 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
congress vice president rahul gandhi visit to kasoli

लोकसभा चुनाव में हुई हार के बाद फुर्सत के पल बिताने व अपनी दादी शोभा नेहरू का हालचाल जानने के लिए कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार देर शाम सात बजे कसौली पहुंचे।

विज्ञापन


उनका यह बेहद गोपनीय दौरा था तथा इस दौरान किसी को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया। बंगले के आसपास पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया था।

हालांकि प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री व नेता वहां नहीं पहुंचे। वह कसौली के लोअर माल स्थित स्व. बीके नेहरू के बंगले में रूके।

दिन भर दादी के साथ बंगले में ही रहे

congress vice president rahul gandhi visit to kasoli

वीरवार को पूरा दिन राहुल गांधी से कोई नहीं मिल पाया। यहां तक की स्थानीय पुलिस को भी सुरक्षा घेरे के भीतर जाने की इजाजत नहीं थी।

दोपहर करीब 3:15 बजे राहुल का काफिला वापस दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इससे पहले राहुल गांधी वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव के समय भी यहां आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए लुक में दिखे राहुल

congress vice president rahul gandhi visit to kasoli

नेताओं वाला सफेद कुर्ता पजामा छोड़ राहुल पहली बार नए लुक में नजर आए। राहुल गांधी ने कसौली में ब्लू कलर की जींस व ग्रे कलर टी-शर्ट पहनी थी। इस ड्रेस में राहुल काफी कूल दिख रहे थे।

इस दौरान स्थानीय कांग्रेसी युवा विपिन गुप्ता ने राहुल गांधी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तथा उनके साथ फोटो खिंचवाई। राहुल गांधी के आने की खबर पुलिस व प्रशासन के बडे़ अधिकारियों तक को नहीं थी।

बुधवार को उनके दौरे को लेकर जब अधिकारियों से जानना चाहा तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इंकार कर दिया। राहुल कसौली में करीब 20 घंटे रूकने के बाद वापिस भी चले गए। मगर अधिकारी व नेता नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed