{"_id":"2f6a2fc63c773dc2ca4dfb43aadd0438","slug":"congress-targets-mp-anurag-thakur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'झूठे व बेतुके बयान देने से बाज आएं अनुराग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'झूठे व बेतुके बयान देने से बाज आएं अनुराग'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 24 Aug 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष मंगलेट ने सांसद अनुराग ठाकुर के उस बयान की निदा की है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निचले क्षेत्रों से भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को इस प्रकार की बेतुकी बयानबाजी से पहले सोचना चाहिए कि वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित राजनेता के खिलाफ इस तरह के झूठे व आधारहीन बयान देकर व खुद अपना मजाक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलेट ने कहा कि जब जब भाजपा सत्ता में रही है वह जनता को जाति, धर्म तथा क्षेत्र के आधार पर बांटने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि ठाकुर को यह याद रखना चाहिए कि भाजपा ने हिमाचल के गठन का विरोध किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के ही प्रयासों से ये संभव हो पाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए प्राकृति आपदाओं पर भी घटिया राजनीति कर रही है। वास्तविकता यह है कि प्रदेश सरकार बादल फटने तथा भू-स्खलन के कारण प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हुए नुकसान के प्रति गंभीर है।
सामान्य जन-जीवन की बहाली के लिए प्रशासन दिन-रात कार्य कर रहा है। प्रशासन के अधिकारी प्रत्येक प्रभावित क्षेत्रों में गए हैं, यह कहना गलत है कि सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया।