फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Statement on BJP Leadership.

कांग्रेस का हमला, कहा- भाजपा में लोकतंत्र खत्म, घुटन महसूस कर रहे हैं नेता

Wed, 09 Aug 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Aug 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
 Congress Statement on BJP Leadership.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। पूर्व मंत्री एवं राज्य महासचिव रामलाल ठाकुर, प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, हर्षवर्धन चौहान व नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है।

विज्ञापन


भाजपा नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। कोई भी नेता अपनी बात खुलकर नहीं रख सकता। न तो तानाशाह किसी की सुनते हैं, न ही अमित शाह। प्रदेश भाजपा में नेतृत्व और नेता विहीन भाजपा विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ने जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश में कई धड़े हैं। हर नेता सीएम बनने के ख्वाब पाले हुए है। सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं में अपने-अपने नेताओं को सीएम प्रोजेक्ट करने की होड़ लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर टिप्पणी से पहले भाजपा को अपने घर में झांक लेना चाहिए कि उनके यहां कैसे नियुक्तियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का चेहरा घोषित करने को लेकर भी भाजपा में यही हो रहा है। भाजपा के दोनों शाह पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को पूरी तरह से किनारे करने में लगे हुए हैं। हरभजन सिंह भज्जी व नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जैसा आंतरिक लोकतंत्र कहीं नहीं है।


कांग्रेस में हर नेता अपनी बात खुलकर रख सकता है। भाजपा को कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं, वह अपना कुनबा संभाले। सुक्खू आम कार्यकर्ता होने के कारण ही पार्टी अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed