फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Statement on BJP Chargesheet in Himachal.

भाजपा की चार्जशीट पर बोले कांग्रेस नेता, झूठे हैं सारे आरोप

Tue, 27 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Congress Statement on BJP Chargesheet in Himachal.

हिमाचल के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा बनाई गई चार्जशीट को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ  कोई भी राजनैतिक मुद्दा नहीं है और वह अपनी बौखलाहट छिपाने के लिए झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, महासचिव राम लाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट और केवल सिंह पठानिया ने संयुक्त बयान में कहा कि अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा हताश और निराश है।
विज्ञापन


कहा कि नोटबंदी देश के आम व गरीब लोगों को जो परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं, उस पर भाजपा खामोश बैठी है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि झूठ बोलकर उसे कोई राजनैतिक लाभ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में भ्रष्टाचार की जननी भाजपा रही है और अपने काले कारनामों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। नेताओं ने कहा है कि भाजपा ने चार्जशीट में जो भी आरोप लगाए हैं, वह पूरी तरह झूठे व निराधार हैं।


कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश सरकार के खिलाफ  झूठे आरोप लगाने के आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ  कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed