फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress State Congress Pratibha Singh claims victory after taking feedback from party officials

MC Shimla Election: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा ने पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर किया जीत का दावा

Wed, 03 May 2023 10:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 May 2023 10:26 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद नगर निगम चुनाव में जीत का दावा किया है। 

विज्ञापन
Congress State Congress Pratibha Singh claims victory after taking feedback from party officials
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद नगर निगम चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता से प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की, अब निगम चुनाव में भी कांग्रेस जीत का परचम फहराएगी। प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव में अपनी संभावित हार देख कर वे कांग्रेस सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। दावा किया है कि कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से शिमला नगर निगम में आ रही है।

विज्ञापन


प्रदेश के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रतिभा सिंह ने शिमला में भारी बारिश के बावजूद 59.26 फीसदी मतदान पर संतोष व्यक्त करते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिमला नगर निगम के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नगर निगम चुनाव को लेकर सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग और चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाने के बयान पर कहा कि भाजपा पूरी तरह हताशा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed