फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress spokesperson Sanjay Nirupam press conference in shimla

Sanjay Nirupam: सोनिया-राहुल गांधी पर झूठे मामले बना रही मोदी सरकार

Sun, 12 Jun 2022 08:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jun 2022 08:06 PM IST
सार

संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस के भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान से भाजपा बुरी तरह से बौखलाहट में है। देश की गंभीर समस्याओं से लोगों का ध्यान बांटने के लिए लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
congress spokesperson Sanjay Nirupam press conference in shimla
मीडिया से बातचीत करते संजय निरुपम। - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने केंद्र की मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर झूठे मामले बना रही है। उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी समन को राजनीति से प्रेरित बताया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रविवार को मीडिया से बातचीत में निरुपम ने कहा कि असल में राहुल गांधी भाजपा के लिए बहुत बड़ी चुनौती हैं। कांग्रेस के भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान से भाजपा बुरी तरह से बौखलाहट में है। देश की गंभीर समस्याओं से लोगों का ध्यान बांटने के लिए लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। गत 1 और 2 जून को उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में जब देश जोड़ो पदयात्रा का फैसला हुआ तो उसके दूसरे दिन ही कांग्रेस नेताओं को ईडी के समन आना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


यह राजनीतिक षड्यंत्र ही है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तहस-नहस है। नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है। भारत की आर्थिक स्थिति श्रीलंका से अलग नहीं है। 22 करोड़ से अधिक युवा बेरोजगार हैं। भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। धर्म के नाम पर हिंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में चुनाव का समय आता है तो नेताओं या उनके करीबियों के घर पर छापामारी शुरू हो जाती है। पिछले आठ साल में ईडी ने 11,000 से अधिक मामले पंजीकृत किए हैं और केवल 7-8 मामलों में ही आरोपी दोषी पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के दफ्तर के बाहर आज प्रदर्शन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश भर में सोमवार को ईडी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। शिमला में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यालय के बाहर विरोध दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed