फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress spokesperson naresh chauhan press conference

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने दिया सीएम की टिप्पणी पर जवाब

Mon, 19 Sep 2016 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 19 Sep 2016 07:57 AM IST
विज्ञापन
congress spokesperson naresh chauhan press conference

प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक जिले और पीसीसी सचिव हाईकमान ने बनाए हैं। यह फैसला एआईसीसी ने लिया है। पार्टी अध्यक्ष की मर्जी से ही ऐसा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर की गई टिप्पणी पर सफाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह सम्मानीय नेता हैं।

विज्ञापन


वे पार्टी के बड़े नेता हैं। उन्होंने जो भी सुझाव दिए हैं, उन पर अमल होगा। कहा कि संगठन और सरकार के बीच में बेहतर तालमेल है। यह आगे अधिक बेहतर नजर आएगा। उन्होंने रविवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता की। कहा कि कांग्रेस के प्रदेश सचिवों
विज्ञापन


के रूप में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है। 11 सितंबर को सीएम ने राजीव भवन शिमला में पार्टी के कार्यक्रमों से खुशी जताई है। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को कुछ महीनों बाद इस पद पर चार साल का सेवाकाल पूरा हो जाएगा। ऐसे ब्लॉक नहीं हैं, जहां प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू नहीं गए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 और 28 को कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम

congress spokesperson naresh chauhan press conference

सुक्खू के नेतृत्व की पार्टी में उपाध्यक्ष, महासचिवों जैसे हरभजन सिंह भज्जी, चंद्र कुमार, हर्ष महाजन आदि की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। मंत्री कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। विपक्ष प्रोपेगेंडा खड़ा कर कांग्रेस के बारे में दुष्प्रचार कर रहा है। अगले साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर विजयी होगी।

इस दौरान पार्टी महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, सुक्खू के राजनीतिक सचिव अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रदेश सचिव रितेश कपरेट, सचिव महेश शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू हॉकी इंडिया के कार्यक्रम में प्रदेश से बाहर हैं।

21 सितंबर को कांग्रेस के पंचायती राज विभाग के सम्मेलन में वे कांग्रेस कार्यालय में मौजूद होंगे। इसके बाद 28 सितंबर को कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed