फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Seva Dal training camps

आरएसएस की तर्ज पर लगेंगे कांग्रेस सेवादल के ट्रेनिंग कैंप

Mon, 06 Aug 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Aug 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Congress Seva Dal training camps

आरएसएस की तर्ज पर कांग्रेस सेवादल भी अब नियमित प्रशिक्षण कैंप लगाएगा। मकसद संगठन की जड़ों को मजबूत करना है। सेवादल के हर साल नियमित रूप से लगने वाले प्रशिक्षण कैंपों में हिस्सा लेने वाले सेवादल के सदस्यों को संगठन में ज्यादा तरजीह मिलेगी। सेवादल में संगठन के पद देते समय भी यह बात ध्यान में रखी जाएगी कि किसने कितने कैंप लगाए हैं।

विज्ञापन


पदों पर तैनाती के दौरान होने वाले कांग्रेेस नेताओं के हस्तक्षेप को खत्म करने की तैयारी भी जोरों पर है। हाईकमान ने कांग्रेस के फ्रंटल संगठन कांग्रेस सेवादल को मजबूत बनाने के लिए कई अहम कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस सेवादल को पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से कार्य करने की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पूर्व में जिस तरीके से कांग्रेस सेवादल में पदाधिकारियों के चयन को लेकर कांग्रेस नेताओं का हस्तक्षेप होता था, इसे खत्म किया जा रहा है। अब सेवादल के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर संगठन की गतिविधियों में सदस्यों की भागीदारी को पैमाना बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा

Congress Seva Dal training camps

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस हाईकमान ने अब कांग्रेस सेवादल के सदस्यों के लिए ब्लाक स्तर पर 3 दिन का प्रशिक्षण कैंप लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद जिला स्तर के कैंप में सेवादल के सदस्यों का  5 दिन का प्रशिक्षण कैंप आयोजित होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 7 दिवसीय लगेगा। ये कैंप सेवादल के सभी सदस्यों को लगाने अनिवार्य होंगे। 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा कहते हैं कि कांग्रेस सेवादल के सभी सदस्यों को ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तर के कैंप लगाने अनिवार्य हैं। इन प्रशिक्षण कैंपों को लगाने वाले सदस्यों को ही संगठनों के पदों पर तैनाती दी जाएगी। कांग्रेस नेताओं की सिफारिश पर अब कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी नियुक्त नहीं किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed