{"_id":"61546d498ebc3e4afe62ab61","slug":"congress-s-national-spokesperson-alka-lamba-statement-regarding-drugs-issue-and-navjot-singh-sidhu-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलका लांबा बोलीं- हिमाचल के युवाओं को नशे से बचाएं नड्डा और अनुराग, सिद्धू का राजनीति में समय पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलका लांबा बोलीं- हिमाचल के युवाओं को नशे से बचाएं नड्डा और अनुराग, सिद्धू का राजनीति में समय पूरा
Wed, 29 Sep 2021 07:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:41 PM IST
सार
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता में कहा कि गुजरात की बंदरगाह पर 21 हजार करोड़ की नशे की खेप पकड़ी गई थी। इसके बाद 23 सितंबर को 25 हजार किलो नशे की खेप पकड़ी गई थी और इसकी कीमत 1 लाख 75 हजार करोड़ है। केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कोताही के कारण देश में नशीली वस्तुओं की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा है कि गुजरात में पकड़ी नशे की खेप मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में आयोग गठित कर जांच कराएं। दोषी लोगों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करके सजा दी जाए। नशा हिमाचल प्रदेश की युवा पीड़ी को तबाह कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दायित्व बनता है कि केंद्र से इस मामले को उठाकर प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे से बर्बाद होने से बचाएं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नशे पर लगाम नहीं लगाई तो युवाओं की तबाही में उनको भागीदार माना जाएगा। यह देेश की सुरक्षा से जुड़ा मामला भी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेें: हिमाचल उपचुनाव: सीएम जयराम बोले- भाजपा सात अक्तूबर को करेगी प्रत्याशियों का एलान
विज्ञापन
अलका लांबा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता में कहा कि गुजरात की बंदरगाह पर 21 हजार करोड़ की नशे की खेप पकड़ी गई थी। इसके बाद 23 सितंबर को 25 हजार किलो नशे की खेप पकड़ी गई थी और इसकी कीमत 1 लाख 75 हजार करोड़ है। केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कोताही के कारण देश में नशीली वस्तुओं की तस्करी की जा रही है। इसे रोकने में केंद्र विफल रहा है। यह नशा हिमाचल में भी पहुंच रहा है और जयराम सरकार इस तस्करी को रोकने में विफल रही है। शिमला पुलिस ने नशीली वस्तुओं का धंधा करने वाले 187 मामले पकड़े हैं। लांबा ने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे से बर्बाद होने से बचाने का उपचुनाव में जनता के पास अच्छा मौका है। नशे से देश और युवाओं को तबाह होने से बचाने के लिए जनता नशे के खिलाफ वोट डाले।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीति में समय पूरा हो चुका है। उन्हें वापस मुंबई कपिल शर्मा शो में चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मत है और राजनीति अति गंभीर विषय है। अलका लांबा ने कहा कि नवजोत न तो राजनीति की गंभीरता को पकड़ पाए हैं न ही कोई पार्टी। राजनीति उनके वश की बात नहीं। वह कपिल शर्मा शो को मिस कर रहे हैं और उन्हें वहीं चले जाना चाहिए। कांग्रेस ने उन पर विश्वास जताकर अहम जिम्मेवारी सौंपी थी और उनको इस पर खरा उतरना चाहिए था। सिद्धू ने इस्तीफा क्यों दिया? इस सवाल पर लांबा ने कहा कि इसका जवाब सिद्धू स्वयं दे सकते हैं।