फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Protest Cancelled Due to Heavy Snowfall in himachal.

कांग्रेस के प्रदर्शन पर भारी पड़ी बर्फबारी, कई जिलों में कार्यक्रम रद्द

Sat, 07 Jan 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 07 Jan 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Congress Protest Cancelled Due to Heavy Snowfall in himachal.

नोटबंदी के देश व्यापारी विरोध के तहत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की जिला इकाइयों ने डीसी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किए। हालांकि प्रदेशभर में भारी बर्फबारी के चलते कुछ जिलों में ज्ञापन देने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि जिन जिलों की इकाइयां शनिवार को ज्ञापन नहीं दे सकी है वह 9 को अपने जिले में डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगी। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार शिमला में भारी बर्फबारी की वजह से कार्यकर्ता डीसी कार्यालय तक पहुंच ही नहीं पाए।
विज्ञापन


इसके अलावा किन्नौर, लाहौल स्पीति में भी पार्टी का कार्यक्रम नही हो सका। इसके अलावा बाकी ज्यादातर जिलों में पार्टी की जिला इकाइयों ने डीसी के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर लोगों को हो रही परेशानी और नोटबंदी के गलत फैसले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा सुभाष मंगलेट ने बताया कि इसके बाद अब 9 जनवरी को महिला कांग्रेस प्रदेश भर में जिला स्तर पर थाली व बेलन लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं, 11 जनवरी को दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, विधायक दिल्ली जाएंगे।


मंगलेट ने कहा कि नोटबंदी का फैसला देश के कुछ  लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को 50 दिन से ज्यादा हो गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री भाषण देने में व्यस्त हैं और देश की आम जनता त्रस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed