फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress president rahul gandhi will visit himachal in march

राहुल गांधी इस दिन कांगड़ा से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Sun, 24 Feb 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 24 Feb 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
congress president rahul gandhi will visit himachal in march

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल के कांगड़ा जिले में 7 मार्च को रैली करके लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। प्रदेश में कांग्रेस की यह पहली बड़ी रैली होगी। इसमें भीड़ जुटाकर कांग्रेेस लोकसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन भी करेगी।

विज्ञापन


पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कांगड़ा रैली की तैयारियों के लिए शिमला में पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में 25 फरवरी को विस्तार से चर्चा करेंगी।
विज्ञापन


कांगड़ा रैली की तैयारियों को लेकर शिमला में पार्टी पदाधिकारियों को खास निर्देश दिए जाएंगे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों को रैली में भीड़ जुटाने का टारगेट भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस की आम सभा भी होगी। इसमें प्रदेश भर से करीब एक हजार डेलीगेट हिस्सा लेंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी मौजूद रहेंगे।


राहुल गांधी की सात मार्च को कांगड़ा में रैली होनी तय है। जिला कांगड़ा के किस स्थान में रैली की जाएगी, यह अभी फाइनल किया जाना है।
कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed