फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress national spokesperson Abhay Dubey said - Agniveer Yojana is a betrayal of the youth.

Shimla News: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे शिमला में, बोले- अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा

Thu, 08 Feb 2024 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Feb 2024 07:03 PM IST
सार

अभय दुबे ने कहा है कि सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा है। कांग्रेस पार्टी ने इसके विरोध में 1 फरवरी से देश व्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। 

विज्ञापन
Congress national spokesperson Abhay Dubey said - Agniveer Yojana is a betrayal of the youth.
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा है कि सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा है। कांग्रेस पार्टी ने इसके विरोध में 1 फरवरी से देश व्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। ये 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान जनता को न्याय पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही सैन्य परिवार से संबंध रखने वाले लोगों, युवाओं को जागरूक किया जाएगा। दुबे ने कांग्रेस मुख्यालय शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी देशभर में 30 लाख परिवारों तक पहुंचेगी। अभियान का दूसरा चरण मार्च से 10 मार्च तक चलेगा। सभी ब्लॉक, शहर, जिला मुख्यालय और राज्य स्तर पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। तीसरा चरण न्याय यात्रा (पदयात्रा) का रहेगा। यह 17 से 20 मार्च तक होगी। इसमें 50 किलोमीटर की पदयात्रा न्याय योद्धाओं के नेतृत्व में निकाली जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार पर सैनिकों की शहादत पर वोट लेने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना को बंद कर देगी। अभय दुबे ने कहा कि यूसीसी मामले में बाबा साहेब आंबेडकर के विचार पर अमल होना चाहिए। संविधान निर्माण के वक्त उन्होंने कहा था कि यूसीसी (यूनिफार्म सिविल कोड) को किसी पर भी थोपा नहीं जाना चाहिए। यह भाजपा का केवल चुनावी मुद्दा है। इससे पहले भी चुनाव के समय भाजपा सीएए व एनआरसी लेकर आई थी उस पर भाजपा के पास काई जवाब नहीं है। भाजपा चुनाव के वक्त में यूसीसी जैसे मामलों को उठा कर धार्मिक उन्माद का माहौल पैदा कर के चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के पुराने नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी का प्रयोग कर के भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को अपने खेमे में लाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed