फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress MLAs including cm, Deputy cm will leave for Delhi on this day

Himachal New Govt: मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस विधायक इस दिन दिल्ली होंगे रवाना

Tue, 13 Dec 2022 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 06:07 PM IST
सार

नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस विधायक बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। ये सभी राजस्थान में 16 दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
Congress MLAs including cm, Deputy cm will leave for Delhi on this day
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस विधायक आज दिल्ली रवाना होंगे। ये सभी राजस्थान में 16 दिसंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 17 दिसंबर को सभी कांग्रेस विधायक हिमाचल का रुख करेंगे।  पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पार्टी में नया जोश पैदा हुआ है। अब फैसला लिया गया है कि कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्य मुख्यमंत्री सुक्खू और उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री के नेतृत्व में राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राजस्थान में ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है। 

विज्ञापन


सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को दीं शुभकामनाएं
हिमाचल सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का अभिनंदन किया। इस दौरान सचिवालय के अन्य वर्ग के कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। 
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला। सुक्खू को मुख्यमंत्री का पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं। महासंघ ने मुख्यमंत्री से सीएम के रूप में प्रथम संबोधन के लिए समय मांगा। महासचिव महेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र समय देने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed