फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress mla Vikramaditya Singh statement policy for youth will be framed

Vikramaditya Singh: कांग्रेस की सरकार बनते ही बनेगी युवाओं के लिए नीति

Sun, 24 Jul 2022 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jul 2022 07:59 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को सेब बागवानों की कोई चिंता नहीं है। सरकार बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है।

विज्ञापन
congress mla Vikramaditya Singh statement policy for youth will be framed
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के लिए नीति बनेगी। इससे रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे। आज बढ़ती बेरोजगारी से युवा हतोत्साहित हैं। जयराम सरकार के चार महीने शेष रह गए हैं। प्रदेश सरकार को सेब बागवानों की कोई चिंता नहीं है। सरकार बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। बगावानों-किसानों के साथ अन्याय के खिलाफ  कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। 

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रविवार को कांग्रेस युवा ब्रिगेड की बैठक में कहा कि युवा, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई और कांग्रेस युवा ब्रिगेड सशक्त है। कांग्रेस पार्टी ही नहीं, एक विचारधारा है, जो बिना भेदभाव सभी को एकसाथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। आज देश विकट स्थिति से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ऐसी समस्या बन गई है, जिससे देश का आम नागरिक परेशान है।
विज्ञापन


उन्होंने युवा ब्रिगेड से कहा कि वह कांग्रेस की युवा बेरोजगार यात्रा में शामिल होकर बेरोजगार युवाओं के सारथी बनें। कांग्रेस को बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई पर के खिलाफ  लड़ाई लड़नी है। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा चुनावों में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। कांग्रेस सेवादल युवा ब्रिगेड शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, धर्मेंद्र वर्मा, संजीव, अमित गर्ग, राज डोरजे नेगी और गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed