{"_id":"5b81577b42c792466578bee4","slug":"congress-mla-vikramaditya-singh-statement-over-youth-congress-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार : विक्रमादित्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 25 Aug 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को युवा कांग्रेस पर किए गए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की आवाज को बर्बरता से नहीं दबा सकती।
विज्ञापन
लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने का सांविधानिक अधिकार देश के हर नागरिक को है। उन्होंने लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
बयान जारी कर विक्रमादित्य ने कहा कि युवा कांग्रेस पर पुलिस कार्रवाई उकसाने वाली थी। यही वजह रही कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस की बर्बरता से युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता गंभीर रूप में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को देख प्रशासन घबरा गया और सरकार ने जल्दबाजी में यह कदम उठाया था। विधायक ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा में दिए गए उस बयान पर हैरानी जताई, जिसमें उन्होंने इस लाठीचार्ज को पत्थरबाजी बताया है।
उनका यह बयान किसी भी जांच से पूर्व ही पुलिस को क्लीन चिट देना है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। सरकार ने खुद राज्य विधानसभा में माना है कि पिछले सात महीने में प्रदेश में 11651 आपराधिक मामले रिकॉर्ड हुए, जिनमें 64 हत्याएं शामिल हैं। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है।