फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   congress mla ram lal thakur will resign from Himachal congress vice president post

हिमाचल: कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर हुए भावुक, बोले- सीएम पद के लिए चार-चार उम्मीदवार, इस्तीफा दूंगा

Fri, 16 Sep 2022 07:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Sep 2022 07:23 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने कहा कि पार्टी के नेताओं में सीएम पद के उम्मीदवार के लिए लगी होड़ भी पार्टी हित में नहीं है। सीएम पद के लिए चार-चार उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
congress mla ram lal thakur will resign from Himachal congress vice president post
भावुक हुए रामलाल ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने पार्टी के प्रति नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पद छोड़ने का एलान कर दिया। बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह जल्द अपना त्यागपत्र हाईकमान को भेजेंगे। वह चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य के नाते काम करते रहेंगे। इसके लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आभारी हैं। इस दौरान कुछ क्षण के लिए वह भावुक भी हुए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


रामलाल ने कहा कि जब वीरभद्र सिंह पहली बार हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे, तब से उन्हें दो पदों उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर ही कार्यभार दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं में सीएम पद के उम्मीदवार के लिए लगी होड़ भी पार्टी हित में नहीं है। सीएम पद के लिए चार-चार उम्मीदवार हैं। अमर उजाला से बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में पार्टी हाईकमान ने निर्देश दिए थे कि जो पदाधिकारी लंबे अरसे से एक ही पद पर बने हुए हैं, उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए, ताकि दूसरों को आगे आने का मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से वह प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर हैं, इसी के चलते इस पद से त्यागपत्र देंगे। उन्होंने कहा कि हाईकमान विधानसभा चुनाव में उन्हें उतारना नहीं चाहती तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह पार्टी संगठन में एक सच्च सिपाही की तरह काम करते रहेंगे। अन्य लोगों को भी इन पदों पर काम करने का मौका मिलना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि मैं 1972 से संगठन की सेवा कर रहा हूं। 1985 से पहले एनएसयूआई, युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर काम किया। वर्ष 1985 के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव व उपाध्यक्ष के पद रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed