{"_id":"6b049487422794b0c5075c19","slug":"accident-occurred-while-trying-to-save-stray-animals-court-acquits-scooter-rider-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172392-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लावारिश पशुओं को बचाने में हुआ हादसा, अदालत ने स्कूटी चालक को किया बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लावारिश पशुओं को बचाने में हुआ हादसा, अदालत ने स्कूटी चालक को किया बरी
विज्ञापन
पांच साल तक चली सुनवाई, अभियोजन पक्ष नहीं साबित कर पाया लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमाणी चौक पर हुए सड़क हादसे के मामले में अदालत ने स्कूटी चालक चंदन कुमार को बरी कर दिया है। एक अगस्त 2021 को हुए हादसे में चंदन पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगा था। हालांकि, सुनवाई के दौरान सामने आया कि सड़क पर अचानक दो लावारिस पशुओं आने के कारण उसने स्कूटी रोकी थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। करीब पांच साल तक चले मामले में अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर पाया। पुलिस को हादसे की सूचना रात 8:39 बजे मिली थी। दुकानदार अनिल कुमार के बयान पर चंदन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और चोट पहुंचाने के आरोप में अदालत में चालान पेश किया था। बाद में गंभीर चोट से संबंधित धारा भी जोड़ी गई। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने बताया कि सड़क पर अचानक दो सांड आ गए थे। उन्हें बचाने के लिए स्कूटी चालक ने ब्रेक लगाया था। इसी दौरान अंधेरे में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक सरवजीत कुमार और मालिक ने भी अदालत में इस घटनाक्रम की पुष्टि की। अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए, लेकिन स्कूटी चालक की लापरवाही साबित नहीं हो सकी। अदालत ने यह भी पाया कि मेडिकल रिपोर्ट प्रमाणित करने के लिए चिकित्सक को गवाही के लिए पेश नहीं किया गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 23 नवंबर 2026 को सुनाए फैसले में चंदन कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 338 के आरोपों से बरी कर दिया।