फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   congress mla Ram Lal Thakur statement on hp police bharti paper leak case

Ram Lal Thakur: हाईकोर्ट के जज से कराएं पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच

Wed, 18 May 2022 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 May 2022 06:53 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक राम लाल ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री असली गुनाहगारों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। एसआईटी या सीबीआई जांच से कुछ होने वाला नहीं है। चोर दरवाजे से अपने चहेतों को नौकरिया दीं जा रही हैं।

विज्ञापन
congress mla  Ram Lal Thakur statement on hp police bharti paper leak case
कांग्रेस विधायक राम लाल ठाकुर

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विधायक राम लाल ठाकुर ने कहा कि सरकार और पुलिस अधिकारियों के संरक्षण के बिना पुलिस भर्ती पेपर लीक होना संभव नहीं है। पूर्व में भी पुलिस भर्ती होती रही है और कभी पेपर लीक नहीं हुआ। सरकार ने पेपर कराने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की। सरकार इस मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराएं। 

विज्ञापन


पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री असली गुनाहगारों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। एसआईटी या सीबीआई जांच से कुछ होने वाला नहीं है। चोर दरवाजे से अपने चहेतों को नौकरिया दीं जा रही हैं। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि जिस प्रेस में यह पेपर छपा है, वह किसकी है और यह किस नेता का रिश्तेदार है। उस पर क्या कार्रवाई की गई। ।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय नेताओं के हिमाचल दौरे से साफ है कि भाजपा हड़बड़ाहट में है। उप चुनावों में भाजपा करारी हार से सदमे में है। प्रदेश में भाजपा सरकार की सत्ता से विदाई तय है। इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के दौरे पर आ चुके हैं। लोगों से विशेष तौर पर सेब बागवानों से किया गया उनका वादा आज दिन तक पूरा नहीं हुआ। केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी ने भी 67 राष्ट्रीय राज मार्गों की घोषणा की थी। 65 हजार करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि यह पैसा कहां खर्च हुआ। प्रदेश में पेयजल पाइप बिछाने का ठेका और पूरा काम प्रदेश के बाहरी लोगों को दिया जा रहा है। पाइपें बिछाई जा रही हैं और पानी के सोर्स हैं नहीं। श्रीनैना देवी ट्रस्ट की ढाई करोड़ की एफडी बैंक में जमा करवाने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed