फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress MLA Ram LAl Thakur Press Conference in Bilaspur

नियमों को ठेंगा दिखाकर उड़ा दिया हेलीकॉप्टर: रामलाल ठाकुर

Sat, 28 Jul 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jul 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA Ram LAl Thakur Press Conference in Bilaspur

कांग्रेस के राज्य महासचिव एवं श्री नयनादेवी के विधायक ने नलवाड़ी मेलों में व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर लोगों की जान को दांव पर लगा दिया गया। हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिए न तो पर्यटन विभाग (सिविल एवीएशन) और न ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति नहीं ली गई।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज भी पेश कर रामलाल ठाकुर ने कहा कि इस मामले को अब वे अगले विधानसभा सत्र में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि नियम के तहत हेलीकॉप्टर की उड़ान के लिए राज्य के पर्यटन विभाग (सिविल एवीएशन) से मंजूरी लेना जरूरी है।
विज्ञापन


एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी अनुमति लेनी होती है, लेकिन उपायुक्त ने अपने स्तर पर ही अनुमति दे दी। सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर के लिए टेंडर तक नहीं बुलाए गए। प्रशासन की ओर से एक शॉर्ट-टर्म नोटिस निकाला गया था। जो इस पूरी प्रक्रिया के लिए वैध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये उठाए सवाल

Congress MLA Ram LAl Thakur Press Conference in Bilaspur

रामलाल ठाकुर ने कहा कि फॉर एक्सिस एविएशन हेलीकॉप्टर सेवाएं देने वाली कंपनी को उसकी शर्तों पर काम दे दिया गया। हेलीकॉप्टर पार्क करने के लिए जो ग्राउंड दिया गया, उसका भी मेला कमेटी की ओर से कोई चार्ज नहीं लिया गया है। अन्य कारोबारियों के 10 से 15 फीट प्लॉट के भी हजारों रुपये वसूले गए। यही नहीं, महज सात मिनट की फ्लाइट का किराया कंपनी ने 2499 रुपये बताया जिसे बिना किसी मोलभाव के मान लिया गया। 

ये उठाए सवाल
1. व्यापारिक गतिविधियां करने आए हेलीकॉप्टर की कंपनी से ग्राउंड का किराया क्यों नहीं वसूला गया? क्रू सदस्यों की सरकारी आवभगत क्यों की गई? सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात क्यों करवाए गए?  
2. अगर बिना मंजूरी के उड़ रहे हेलीकॉप्टर में कोई हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेवारी किसकी होती।
3. मेले का आयोजन 17 से 23 मार्च तक किया जाता है। फिर हेलीकॉप्टर 25 मार्च तक कैसे उड़ान भरता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed