फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress MLA rajinder rana write letter to president for probe of fake degree case in himachal

फर्जी डिग्री मामला: विधायक राणा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से की सीबीआई जांच की मांग

Tue, 14 Sep 2021 07:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Sep 2021 07:58 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने आरोप जड़ा है कि इस मामले में सरकार असली गुनहगार को बचाना चाह रही है और इस मामले के असली तथ्यों को छिपाना चाह रही है।

विज्ञापन
congress MLA rajinder rana write letter to president for probe of fake degree case in himachal
कांग्रेस विधायक ने लिखा पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में करोड़ों के घोटाले की आवाज अब दिल्ली दरबार में पहुंची है। कांग्रेस विधायक एवं पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री व गवर्नर को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। राणा ने मीडिया को राष्ट्रपति, गवर्नर, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लिखे पत्रों की प्रतियां दिखाते हुए कहा है कि वह लंबे अरसे से विधानसभा के भीतर और बाहर फर्जी डिग्री कांड के गंभीर मामले को लगातार उठाते रहे हैं।

विज्ञापन


क्योंकि इस फर्जी डिग्री कांड में जहां करोड़ों का गबन और घोटाला किया गया है, वहीं हजारों युवाओं के शैक्षणिक जीवन से खिलवाड़ किया गया है। राणा ने आरोप जड़ा है कि इस मामले में सरकार असली गुनहगार को बचाना चाह रही है और इस मामले के असली तथ्यों को छिपाना चाह रही है। भाजपा सरकार के ही अपने सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने स्पष्ट कहा है कि वह न तो फर्जी डिग्री कांड की जांच से संतुष्ट हैं और न ही तत्कालीन सरकार व सिस्टम की कारगुजारी से। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed