फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress mla neeraj bharti created controversy by using absurd language against pm narendra modi.

कांग्रेस MLA ने जानवर से की पीएम मोदी की तुलना

Mon, 17 Aug 2015 03:51 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
congress mla neeraj bharti created controversy by using absurd language against pm narendra modi.

हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक एवं सीपीएस नीरज भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। भारती ने बाल झड़े एक कुत्ते का फोटो पोस्ट कर इसकी तुलना पीएम मोदी से की है। प्रधानमंत्री पर इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारती ने लिखा है - हमने कहा था कि 100 दिन में काला धन वापस लाने का वादा पूरा करो... पाकिस्तान को उसके घर मारने का वादा पूरा करो। गौर हो कि भारती इससे पहले भी 14 मई 2015 को पीएम मोदी और पूर्व पीम अटल जी पर भी अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं।

विज्ञापन

पढ़ें, कांग्रेस विधायक नेता ने अटल जी को दी गाली
विज्ञापन

सत्ता में आते ही महंगाई कम करने का वादा भी पूरा करो। ऐसा करने के लिए क्या कांग्रेस ने मना किया है। रविवार को नीरज भारती ने फेसबुक पर यह पोस्ट चंडीगढ़ से 3:23 बजे किया है। इस पर 11 कमेंट्स भी आए हैं जो कि अधिकतर नीरज भारती की वाहवाही में हैं। 104 लोगों ने इस पोस्ट को लाइक भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरा पर्सनल अकाउंट मैं जो मर्जी लिख्‍ा सकता हूं'

congress mla neeraj bharti created controversy by using absurd language against pm narendra modi.

फेसबुक पर मेरा पर्सनल अकाउंट है। मैंने किसी को इसे देखने के लिए इनवाइट नहीं किया है। न ही किसी को इसे देखने को कहा है। जो है, वह है। डेढ़ साल में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। मैंने इसी पर टिप्पणी की है। मुझ पर जो कार्रवाई करनी है, उसे करो। भाजपा में सच सुनने की क्षमता नहीं है। वैसे भाजपा के लोग भी तो मौनी बाबा जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे, तब प्रधानमंत्री पद की गरिमा कहां थी। मैंने जो महसूस किया, उसे लिखा।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बताएं कि क्या नीरज भारती यह सब उनके कहने पर कर रहे हैं। अगर नहीं, तो तत्काल ऐसे व्यक्ति पर कार्रवाई की जानी चाहिए। नीरज भारती को तत्काल मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा जैसे पद से हटा दिया जाना चाहिए।

नीरज भारती सोशल मीडिया पर काफी समय से अश्लील और असभ्य टिप्पणियां कर रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस तरह का भद्दा कमेंट करना सही नहीं है। भाजपा इसका हर स्तर पर विरोध करेगी। पहले भी भारती को चेतावनी दी जा चुकी है।

पहले भी कर चुके हैं अभद्र टिप्‍पणी

congress mla neeraj bharti created controversy by using absurd language against pm narendra modi.

गौर हो कि इससे पहले 14 मई 2015 को भी भारती ने इसी तरह की अभद्र टिप्‍पणी की थी। नीरज भारती ने अपनी वॉल पर पोस्ट किया था "कोई संघीयों और भाजपा की....! कहीं.......ना हो जाए !"

नीरज भारती पूर्व कांग्रेस सांसद चंद्र कुमार के बेटे हैं। नीरज को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी काफी करीबी समझा जाता है। इसी वजह से बाकी वरिष्ठ विधायकों की तुलना में युवा होने के बावजूद वीरभद्र ने उन्हें मुख्य संसदीय सचिव बनाया है। शिक्षा जैसे अहम विभाग को संभाल रहे नीरज भारती कि उस वक्‍त भी सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed