फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress MLA from Kinnaur Jagat Negi in Himachal Assembly session

सदन में एक भी सवाल न लगने पर नाराज हुए ये कांग्रेस विधायक

Sat, 01 Sep 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Sep 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA from Kinnaur Jagat Negi in Himachal Assembly session

किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने सदन में विधानसभा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल में एक भी सवाल न लगने से नाराज विधायक ने सदन का अकेले वाकआउट कर दिया।

विज्ञापन


सदन से बाहर आए विधायक ने कहा कि विस अध्यक्ष जनजातीय क्षेत्रों की अनदेखी कर रहे हैं और विशेष विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि मानसून सत्र के दौरान जनजातीय क्षेत्र के मामलों की अनदेखी हुई है। नेगी ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने बोलने का मौका न देते हुए भेदभाव किया है। उन्होंने कहा था कि जनजातीय क्षेत्रों के 21 सवाल उठाए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान विपक्ष के विधायकों के सवाल पहले लगाए जाते थे, लेकिन इस बार विपक्षी विधायकों के सवाल अंत में रखे गए। नेगी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के अन्य विधायकों से वाकआउट करने की अपील नहीं की। कहा कि अनदेखी होने की यह लड़ाई सदन के बाहर भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेगी के बहिष्कार से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल खासे नाराज दिखे। उन्होंने पहले तो नेगी के आरोपों पर सदन के अंदर ही सफाई दी। बताया कि पिछले छह सालों में कई नियमों के तहत तो कभी चर्चा भी नहीं हुई, जबकि इस सत्र में उन्होंने विपक्ष की आवाज को उठाने में मदद की।


सवालों को लेकर भी उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। इससे पहले भी विपक्ष के विधायक चैंबर में विस अध्यक्ष से इस मुद्दे पर मिल चुके थे। मुलाकात और फिर सदन से बहिष्कार के बाद विस अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि जो मर्जी हो कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed