फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress MLA Anirudh Singh's allegation: Pressure being made to join BJP by calling CM's office

सियासत: कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध बोले- सीएम कार्यालय बुलाकर भाजपा में शामिल होने का बनाया जा रहा दबाव

Wed, 28 Sep 2022 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Sep 2022 09:50 PM IST
सार

 बुधवार को कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर अनिरुद्ध सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मुझे भी फोन कर मुख्यमंत्री ने बुलाया था, लेकिन मैं किसी हालात में नहीं बिकूंगा। 

विज्ञापन
Congress MLA Anirudh Singh's allegation: Pressure being made to join BJP by calling CM's office
कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव और कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा पर मुख्यमंत्री आफिस में बुलाकर भाजपा में शामिल होने का बड़ा आरोप लगाया है। बुधवार को कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर अनिरुद्ध सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मुझे भी फोन कर मुख्यमंत्री ने बुलाया था, लेकिन मैं किसी हालात में नहीं बिकूंगा। उन्होंने पार्टी छोड़ने वालों को वोट नहीं देकर सबक सिखाने की मतदाताओं से अपील की है। कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा का अब कांग्रेसीकरण हो रहा है। भाजपा को कांग्रेस के नेता शामिल करने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Politics: प्रतिभा सिंह बोलीं- हर्ष महाजन ने तोड़ा कांग्रेस का विश्वास
विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकारों की नाकामियों के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के लिए ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई का दबाव बनाया जा रहा है। कई तरह से ब्लैकमेल भी किया जा रहा है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हर्ष महाजन को कांग्रेस ने पूरा मान-सम्मान दिया। उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी है, उसके बारे में जानकारी नहीं है। हर्ष महाजन अच्छे नेता हैं। काफी समय साथ गुजरा है। आज उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है और मोदी का गुणगान कर रहे है, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीर शर्मा ने किया पार्टी छोड़ने से इनकार
हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के भी कुछ दिनों में कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इस पर सफाई देते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है, आगे भी करता रहूंगा। भाजपा या किसी अन्य दल में शामिल होने का सवाल ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed