फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leaders statement over shivraj singh

कांग्रेस नेता बोले- सीएम वीरभद्र पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकें शिवराज

Thu, 06 Jul 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 06 Jul 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
congress leaders statement over shivraj singh
गंगूराम मुसाफिर - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। कांग्रेस नेताओं ने याद दिलाया है कि मध्य प्रदेश में उनके शासनकाल में व्यापम घोटाला हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु हुई।

विज्ञापन


राज्य योजना के अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा राज्य रोजगार सृजन एवं संसाधन बोर्ड के उपाध्यक्ष हर्षवर्द्धन चौहान ने संयुक्त बयान में शिवराज सिंह की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने से पहले वह अपने गिरेबान में झांकें। उन्होंने कहा कि आज पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


हताश होकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल को पूरे देश में शांति, सौहार्द और ईमानदारी के लिए जाने जाता है। इन नेताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश के सबसे व्यापक जनाधार वाले सम्मानीय नेता हैं। उन्हें न तो भाजपा से और न ही शिवराज सिंह चौहान से ईमानदारी के प्रमाणपत्र लेने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा कांग्रेस मुक्त हिमाचल: प्रो. धूमल

congress leaders statement over shivraj singh

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने वीरवार को चिंतपूर्णी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा प्रदेश में परिवर्तन रथयात्रा का आयोजन सत्ता में आने के लिए कर रही है। कांग्रेस सत्ता में होते हुए पथ यात्रा कर सत्ता से बाहर जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले चार साल में भाई-भतीजावाद, गुंडागर्दी की सारी सीमाएं लांघते हुए प्रदेश में माफिया राज स्थापित कर दिया है। कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा दो उपचुनाव के साथ शिमला के नगर निगम चुनाव भी जीत चुकी है।

परिवर्तन रथयात्रा का समापन मां चिंतपूर्णी के दरबार में 10 जुलाई को पूजा-अर्चना कर होगा। इसी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी अंब में जनसभा को संबोधित करके करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचली लगाव अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हिमाचली टोपी, शॉल, चाय, शहद व ब्रेसलेट देकर दर्शाया है। आगामी चुनावों में हिमाचल भी देश के दूसरे राज्यों की तरह जल्द कांग्रेस मुक्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed