फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader sudhir sharma statement over central university issue

सीयू के दूसरे कैंपस पर राजनीति कर रही भाजपा : सुधीर शर्मा

Mon, 15 Oct 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 Oct 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
congress leader sudhir sharma statement over central university issue

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि केंद्र और राज्य सरकार सीयू का दूसरा कैंपस स्थापित करने पर राजनीति कर रही है। भाजपा सरकार धर्मशाला के जदरांगल में कैंपस स्थापित करना नहीं चाहती। इसलिए ही राज्य सरकार ने धर्मशाला के दूसरे परिसर के लिए कम भूमि देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


भाजपा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय विवि का जल्दबाजी में शिलान्यास करने की फिराक में है। वे किसी भी कीमत पर इस परिसर को धर्मशाला से जाने नहीं देंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यकाल में जदरांगल में केंद्रीय विवि का दूसरा परिसर स्थापित करने के लिए जमीन का चयन कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के कारण आगे का कार्य रुक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में भाजपा के  सत्ता में आने के 10 माह तक तो कुछ नहीं किया और अब लोकसभा चुनाव सिर पर देख मात्र 24 हेक्टेयर सरकारी जमीन को देने की बात कहकर इस पर राजनीति शुरू कर दी है। कुछ जमीन ट्रांसफर करने से केंद्रीय विवि का कैंपस स्थापित नहीं होगा। इसके लिए अभी कई मंजूरियां लेनी बाकी है।

जदरांगल में पूर्व कांग्रेस सरकार ने इसके लिए 303 हेक्टेयर जमीन चयनित की थी। इसमें जो वन भूमि है, उसकी स्वीकृति लेने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस बीच सत्ता परिवर्तन के कारण मामला लटक गया। 

भाजपा का नौ माह का कार्यकाल निराशाजनक : अग्निहोत्री

congress leader sudhir sharma statement over central university issue

 नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार सहित ज्वाला मां के दर्शन किए। मंदिर में पहुंचने पर मेला अधिकारी जगदीश शर्मा ने उन्हें ज्वाला मां की चुनरी और फ़ोटो प्रतीक भेंट किया। अग्निहोत्री ने परिवार के साथ मां के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। 

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार का नौ माह का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।

सरकार ने नारा दिया है कि शिखर पर हिमाचल, लेकिन अपराध की दृष्टि से प्रदेश शिखर की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हालत पतली हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed